05 May Rashifal: मिथुन और तुला राशि वालों की किस्मत देगी साथ, वहीं इन जातकों को होगा आर्थिक लाभ

05 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 मई 2021 राशिफल | 05 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को बेहतरीन ढंग से पूरा करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को अचानक सुखद संदेश मिल सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। कुछ जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आप निवेश संबंधित योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का आज का दिन शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कामकाज पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। ऑफिस में कार्य और भूमिका में बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर नहीं आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आप किसी भी जरूरतमंद को पैसा उधार देने से पहले उसकी गंभीरता का आकलन जरूर कीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। घर में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। किसी काम में दोस्तों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। माता-पिता की सेवा का मौका मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातक अपने व्यापार में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किस्मत साथ देगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बिजनेस कर रहे जातकों का मुनाफा बढ़ सकता है। कोई लाभदायक समझौता होने के योग नजर आ रहे हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने निखरकर आएगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी होने से रोकना होगा। आप बुरी संगति से दूर रहें। आप अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद की सहायता जरूर कीजिए। कठिन मेहनत करने के बाद आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से इधर उधर भटक सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। अपनों से महत्वपूर्ण सुखद सूचनाएं मिलने की संभावना नजर आ रही है। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज का दबाव कम रहेगा। आप समय का सदुपयोग करेंगे। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। कामकाजी जातकों के लिए भविष्य में कुछ बड़े प्रोजेक्ट सामने आने वाले हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे।