राशिफल- सावन का पहला सोमवार इन राशियों के लिए लाएगा शुभ अवसर, पढ़ें अपना राशिफल

मेष

सावन का पहला सोमवार आपके लिए फलदायी है लेकिन कोई भी फैसला सोच समझकर ही लें। आज के दिन ठंडे दिमाग से काम करेंगे तो सभी समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। दिमाग के साथ-साथ वाणी को मधुर रखें। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों की सेहत परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज पैसों का लाभ हो सकता है, लेकिन ज्यादा लालच न करें। 

वृष

आप पर आज महादेव की कृपा बरसने वाली है जिससे आज आपका दिन शुभ रहेगा। पुरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों करते हुए बितेगा। मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क बढ़ेगा। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। व्‍यापारिक यात्रा सफल होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है।

मिथुन

आज आपका दिन मध्यम फलदायी है। घर-व्यापार में गणेशजी सावधान रहने की सलाह देते हैं। व्‍यवसाय में किसी तरह की जोखिम न लें। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। पत्‍नी व परिवार का महत्‍वपूर्ण सहयोग मिलेगा।आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतिंत होगा।

कर्क

आज आपका दिन हर तरह से उत्तम है । आज उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी।  आज का दिन नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।

सिंह

 आज आपके कामकाज में प्रगति तो होगी लेकिन फिर भी आज के दिन मन में अस्थिरता बनी रहेगी। अपने ही सगों से आपको अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा जिससे कुछ अफसोस रहेगा। अगर आपके मन में भविष्य को लेकर कोई आशंका है, तो आपको चिंता करने कि जरुरत नहीं सब ठीक होगा।

कन्या

सावन के इस पहले सोमवार के दिन आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे। नौकरिपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिछले किए गए कार्यों का उचित परिणाम मिलेगा। मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। अपनी ऊर्जा अच्‍छे कार्यों में लगाएंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य पूरे होंगे। पदोन्नति से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

तुला

 आपके लिए सावन का पहला सोमवार का ये दिन मध्यम फलदायी है। आय की तुलना में व्यय ज्यादा होगा। दाम्पत्य सुख में न्यूनता रहेगी। खानपान स्वास्थ्य में गड़बड़ी कर सकता है। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने के लिए प्रयास करें।

वृश्चिक

आपके लिए आज किसी भी काम को पूरा करने के लिए दिन काफी अच्छा होगा और अगर आप इस वक्त पैसों से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं या किसी योजना में शामिल हैं तो सावधानी से कदम बढ़ाएं। उन्नतिदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। भूमि, कृषि, व्यापार में लाभ की संभावना है। प्रेम-प्रसंगों में विफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए  थोड़ा कष्टदाई साबित हो सकता है। आपका मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं। स्वजनों और मित्रों से अनबन हो सकती है।   खानपान संतुलित रखें।धनहानि और मानहानि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। शत्रु हानि पहुँचाने की चेष्ठा करेंगे।

मकर

आपका आज का दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत कर लेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। लेन-देन एवं क्रय विक्रय में पूर्ण सावधान रहें। आपको नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार में उगाही से धन मिलेगा। बड़ों और पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा।धर्मिक कार्यों में अपना मन लगाये इससे आपको लाभ मिलेगा |

कुंभ

आज खुद पर थोड़ा सा संयम रखें और वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।  व्‍यापार में भागीदारी से लाभ होगा। युवा वर्ग अपने करियर में संतुष्टि का अनुभव करेंगे। रुका पैसा मिलेगा। खर्च की अधिकता से मन खिन्‍न रहेगा।आज के दिन खर्च ज्यादा होगा। आज वाहन से कष्ट संभव है, इसलिए संभल कर रहे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा।

मीन

आज आपका दिन शुभ है, मीठा बोलना शुभफल देगा। अधूरे कार्य पूर्ण होने की आशा हैं घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा। । प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल होगी। आलस्य त्यागें। शिव जी की कृपा आप पर बन रही है जिससे आपको आने वाले समय में लाभ की ही प्राप्ति होगी