9 जून 2023 राशिफल: आज मां लक्ष्मी इन 5 राशियों पर करने वाली हैं कृपा, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। दीर्घकालीन योजनाएं सफल रहेंगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जनकल्याण के कामों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना भी मुश्किल हो जाएगा। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। आप अपने जरूरी कामों में बदलाव मत कीजिए, नहीं तो वह लंबे अटक सकते हैं। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आपको धैर्य दिखाना होगा। आपको कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से धन खर्च बढ़ेगा लेकिन आप उससे घबराए नहीं। परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। संतान के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में गिरावट आ सकता है, जिसके कारण आप परेशान होंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। व्यापार के लिए आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी नई कोशिश आज रंग लाएंगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में कारगर सिद्ध होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपके खर्चे बढ़ने से आप काफी चिंतित नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी कानूनी मामले में आप बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा मत लीजिए। आपको अपने परिजनों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्च का बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे। जो व्यक्ति विदेश से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको जल्दीबाजी में कोई भी कार्य करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप सभी का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आपने कारोबार में यदि किसी काम को उत्साहित होकर किया, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप आंख और कान खुले रखकर ही कोई काम कीजिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको सभी का सहयोग आसानी से मिल जाएगा। यदि आपका कोई पैतृक संबंधी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।