कभी होने वाली थी करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी, बाद में अभिषेक की बहन बनी करिश्मा की भाभी

आप जानते ही हैं कि बॉलीवुड में रिश्ते कितने उलझे हुए से हैं। यहां कोई किसी का चाचा निकलता है तो कोई किसी भी फूफा या भांजा। बॉलीवुड के रिश्तों के धागे सुलझाते सुलझाते आप खुद कंफ्यूज़ हो जाओगे कि कौन किसका क्या लगता है। ऐसे ही आपको बता दें कि बॉलीवुड की दो बहुत बड़े खानदानों में गहरा रिश्ता है। ये परिवार है कपूर परिवार और बच्चन परिवार। जी हां, इन दोनों परिवारों में काफी गहरा रिलेशन है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब दोनों फैमिलीज़ एक दूसरे से नफरत करने लगी थी। लेकिन अब दोनों परिवारों में सब ठीक हो गया। दोनों परिवारों का रिश्ता टूटा भी एक दूसरे से और बाद में किसी दूसरे कारण से फिर जुड़ गया।

अभिषेक-करिश्मा कपूर की शादी-

कपूर फैमिली और बच्चन फैमिली में दोस्ती थी। दोनों परिवारों ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की सोची। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन भी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। दोनों परिवारों ने करिश्मा-अभिषेक का रिश्ता भी तय कर दिया। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया। खैर, ये रिश्ता क्यों टूटा ये तो कपूर और बच्चन परिवार ही जानते हैं।

फिर टूट गया रिश्ता-

लेकिन उन दिनों खबरें आई थी कि ये रिश्ता बबीता यानि करिश्मा कपूर की मां की वजह से टूटा था। बबीता नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से हो। क्योंकि करिश्मा उस समय टॉप अभिनेत्रियों में से एक थी और वहीं, अभिषेक बच्चन का करियर सही नहीं चल रहा था। इसीलिए बबीता इनसिक्योर थी कि कहीं अभिषेक बच्चन से शादी करके करिश्मा का करियर खत्म न हो जाए।

खैर, ये रिश्ता टूट गया और बाद में अभिषेक की शादी ऐश्वर्या रॉय से हो गई और करिश्मा की शादी संजय कपूर नाम के बिजनेसमैन से। हालांकि करिश्मा की शादी असफल रही। दोनों का एक-दूसरे से रिश्ता टूटने की वजह से परिवारों में काफी खटास आ गई थी और दूरियां बढ़ गई थी।

अभिषेक की बहन बनी करिश्मा की भाभी-

बता दें कि बच्चन परिवार और कपूर परिवार में रिश्ता सिर्फ अभिषेक-करिश्मा की वजह से नहीं जुड़ने वाला था। बल्कि बाद में भी दोनों परिवारों में रिश्ता जुड़ा। जी हां, अमिताभ बच्चन की समधन करिश्मा कपूर की बुआ है। समझते हैं इनके रिश्ते को।

दरअसल, राज कपूर के चार बच्चे हैं- ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, ऋतू नंदा और रीमा जैन। तो ऋतु की शादी रंजन नंदा से हुई थी। ऋतु नंदा और रंजन नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से हुई है। इस हिसाब से देखा जाए तो निखिल नंदा करिश्मा कपूर के कजिन भाई हुए और श्वेता नंदा उनकी भाभी। वहीं, अगर करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी उस वक्त हो गई होती तो करिश्मा कपूर रिश्ते में श्वेता नंदा की भाभी होती।

इस लिहाज से देखा जाए तो अमिताभ बच्चन और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर एंड ब्रदर्स अब भी एक दूसरे के समधी ही हुए।

 

बॉलीवुड के दिलचस्प किस्से जानने के लिए नमन भारत के साथ जुडे रहें।