बॉलीवुड की इन 8 अभिनेत्रियों की बेटियां खूबसूरती में नहीं अपनी मां से कम, आखिरी वाली की बेटी है सबसे सुंदर

आजकल के समय में बॉलीवुड में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों को दीवाना बना लिया है। इन अभिनेत्रियों की अदाओं पर लोग फिदा हो चुके हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में नहीं बल्कि उनकी खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने वाले हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की बेटियां खूबसूरती के मामले में अपनी मां से बिल्कुल भी कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

समायरा कपूर

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी का नाम समायरा कपूर है। समायरा खूबसूरती के मामले में अपनी मां करिश्मा कपूर से बिल्कुल भी कम नहीं है। हाल ही में समायरा कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही थीं। लोगों द्वारा इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था।

न्यासा देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजोल की बेटी का नाम न्यासा देवगन है, जो अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन भले ही ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती है परंतु वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी न्यासा देवगन की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर को भला कौन नहीं जानता। जाह्नवी कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर है, जो बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता हैं और जाह्नवी कपूर की मां दिवंगत श्रीदेवी अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। श्रीदेवी को भारतीय हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मी जाह्नवी कपूर ने फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था।

जान्हवी मेहता

जूही चावला अपने समय की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा रही हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। जूही चावला की बेटी जान्हवी खूबसूरती में अपनी मां जूही चावला से बिल्कुल भी कम नहीं है। कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि जूही चावला से उनकी बेटी काफी सुंदर नजर आती हैं।

आराध्या बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अभी 9 साल की और यह अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती के मामले में अपनी मां पर गई हैं। आराध्या बच्चन अपनी मां की तरह ही खूबसूरत लगती हैं।

नितारा कुमार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के आइडियल कपल के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों की बेटी का नाम नितारा कुमार है और यह काफी क्यूट दिखती हैं। नितारा अपनी मां की तरह ही खूबसूरत नजर आती हैं।

राशा थडानी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। रवीना टंडन अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं। राशा थडानी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान की माँ भी अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार रह चुकी हैं। सारा ने साल 2018 में फिल्म “केदारनाथ” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। सारा अली खान मशहूर स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह अपनी मां की तरह ही खूबसूरत दिखती हैं।