राशिफल: आज इन 6 राशियों पर होगी सूर्यदेव की विशेष दृष्टि, निखरेगी आर्थिक स्थिति, होगा भाग्योदय

मेष :

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए बहुत ही बढ़िया होने वाला है| छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ी दिक्कतें ला सकता है| आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकता है| व्यापारियों को आज कोई बड़ा काम मिल सकता है जिसकी वजह से आपका दिन बन सकता है| लेकिन आज का दिन थोडा तनाव और थकान भरा भी रहने वाला है| आज आप अपने शरीर को कष्ट देकर काम करने से बचें|

वृष :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़े नकारात्मक संदेश दे रहा है| आज के दिन आप अपनी वाणी पर विशेष तौर पर नियंत्रण रखे| आज के दिन आपके ही शब्द आपके जीवन में दिक्कते ला सकते हैं| आज आपको बच्चों या जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं| आज आपकी सामाजिक कार्योंमे रुचि बढने कभी आसार हैं| प्रेमियों के लिए आज का दिन साथ वक्त बिताने के लिए काफी अच्छा है|

मिथुन :

आज आपके जीवन में कोई लम्बे वक्त से चली आ रही समस्या दूर होने के योग हैं| कोर्ट कचहरी और जमीन जायदाद जैसी समस्याओं में आज का का दिन विशेष रूप से साथ देने वाला है| कहीं पर फंसे हुए पैसे भी आज मिलने की सम्भावना है| लेकिन आज के दिन फ़िज़ूल खर्च करने से बचे| ऐसा करना आपको जिस जगह पर हैं उससे उपर उठने में रुकावट दे सकता है| आज का दिन गृहस्थ जीवन व्यतीत करने वालों के लिए अच्छा है|

कर्क :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के जीवन में कोई नयी परेशानी लेकर आने वाला है| आज जितना हो सके किसी विरोधी से बात करने से बचे और साथ ही अपने गुस्से पर आज काबू रखें| आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है| आज के दिन यात्रा करना आपके लिए अच्छा नहीं है| कोई बड़ा फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है|

सिंह :

आपकी राशि के लोगों का आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है| आज आप जो भी काम करें पूरी तरह से उसी को समर्पित रहे| बल्कि हमे रोज़ ही अपने काम की तरफ समर्पित रहना चाहिए| विरोधियों से आज थोडा बच कर रहें क्योंकि आज वो आपके लिए कोई नयी मुसीबत पैदा कर सकते हैं| आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहने वाला है|

कन्या :

आपकी राशि के लिए आज का दिन कोई बड़ा अवसर लेकर आने वाला है|आज आप खुद पैसों को खर्चते समय अच्छे से सोचे नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है| आज सेहत थोड़ी नासाज़ होने के आसार हैं| पार्टनर से आज कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है| काफी दिनों से रुका हुआ कोई काम आज पूर्ण होने की सम्भावना है| बस आज आप अपने कार्य की तरफ पूरी तरह समर्पित और ईमानदार रहें|

तुला :

छात्रों और व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है| आज सेहत थोड़ी नासाज़ हो सकती है इसलिए आज आपको अपना ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है| आज अगर व्यापार के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पडती है तो जा सकते हैं आज का दिन अति फलदायी रहने वाला है| थोडा वक्त आज परिवार के साथ  बिताएं| आज आपको किसी भी काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है|

वृश्चिक :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए थोड़ी दिक्कतें ला सकता है| आज आपके प्रेम या शादीशुदा जीवन में थोड़ी अनबन होने की उम्मीद है| ऐसे में आपको बात आज बढने से रोकनी है| पर दुसरे पहलु से आज का दिन काफी अच्छा भी होने वाला है| आपके लिए वो दूसरा पहलु आपकी आर्थिक स्थिति रहने वाली है| आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने या कहीं से बड़े मुनाफे की उम्मीद है|

धनु :

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लगभग सामान्य रहने वाला है| आज आपके खर्च और आमदनी दोनों ही लगभग बराबर रहने वाले हैं| आज किसी को पैसे उधार देने से बचें| आज आप अपने आवेश पर मुख्य रूप से काबू रखें| ऐसा करना आपको किसी बेफिजूल की दिक्कत में पड़ने से बचा सकता है| आज आपका कोई लम्बे वक्त से रुका हुआ काम पूर्ण होने की भी सम्भावनाएं हैं|

मकर :

आपकी राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी आर्थिक दिक्कते ला सकता है| प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियां बढने की उम्मीद हैं| आज किसी पुरानेमित्र से मुलाकात होने की प्रबल सम्भावनाएं बन रही हैं| आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात होने की उम्मीदें हैं जो भविष्य में आपके लिए मददगार साबित होने वाले हैं| आज का दिन थोडा भाग दौड़ भरा हो सकता है जिसके कारण थोड़ी थकान हो सकती है|

कुंभ :

आज का दिन कुछ नया शुरू करने के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है| व्यापार में निवेश या फिर मेहनत करना आपके लिए आज फलदायी रहने वाला है| वहीँ नौकरीपेशा लोगों का दिन आज बेहद सामान्य रहने वाला है| आज बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका दिन बन सकता है| साथ ही आज सामाजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ने के योग नज़र आ रहे हैं|

मीन :

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लगभग सामान्य रहने वाला है| कोई बड़ा फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है| आज के दिन आप अपनी वाणी पर विशेष तौर पर नियंत्रण रखे| आज के दिन आपके ही शब्द आपके जीवन में दिक्कते ला सकते हैं| आज परिवार में किसी की काफी दिनों से चली आ रही ख़राब सेहत अच्छे संकेत दे सकती है|