11 नवंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, मेष से लेकर मीन राशि तक पढ़े राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहने वाला है परंतु धन संबंधित मामले में सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। मेहनत रंग लाएगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। ऑफिस के रुके हुए काम पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। छोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। विशेष व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। कारोबार को लेकर नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। करियर में सफलता मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बैंक से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। व्यापार को लेकर आपको किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन शुभ रहेगा। खानपान पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं। आज किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप कहीं भी पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्यभार कम रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यालय में रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। विशेष व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सावधान रहना होगा, बिना सोचे-समझे कहीं भी पूंजी लगाना ठीक नहीं है. वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी, परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।