16 अप्रैल 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों के बुलंदी पर रहेंगे सितारे, वहीं इनकी पूरी होंगी इच्छाएं

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होने के साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। अगर आज आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। अचानक माता-पिता की सेहत में गिरावट हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेगा। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। तरक्की में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप बेहद प्रसन्न होंगे और गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर नजर आ रहा है लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, आप उसे आसानी से पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी। बच्चों के साथ शाम को पार्क में टहलने जा सकते हैं। दोस्तों की मदद से महत्वपूर्ण कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। इस राशि के जो व्यक्ति सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मिठास आएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। प्रेम जीवन में सुधार होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता खत्म होगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में मने लगाते हैं, तो सफलता आपको निश्चित रूप से मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना होगा। माता-पिता अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा आपकी संतान की तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। समाज में आज आपको पहले किए गए किसी सामाजिक कार्य के लिए आपकी तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।