16 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज 2 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वहीं 4 राशियों को इन मामलों में रहना होगा सतर्क

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कार्यालय में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर आपको ध्यान रखना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्ति किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा, इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जमीन जायजाद से संबंधित मामले में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। धन में बढ़ोतरी का दिन रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च बढ़ सकता है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में तरक्की हासिल होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी चतुराई के बलबूते कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही कुछ समस्याओं का समाधान निकल सकता है। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित अगर विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए और अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। माता-पिता की सेहत सामान्य रहेगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ख़ास लोगों से जान-पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। अचानक काफी लंबे समय से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आप कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। सामाजिक क्षेत्र में नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको शुभ समाचार मिल सकता है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। संतान की तरफ से कोई ऐसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसकी आप काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसे बातचीत से समाप्त करना चाहिए, नहीं तो रिश्तों में खटास आने की संभावना है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। घर में आनंद का माहौल बना रहेगा।