19 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 7 राशियों के चमकेंगे भाग्य के सितारे, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किस्मत पूरा साथ देगी। पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने जीवन में तेजी से प्रगति हासिल होगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद मिल सकती है, जिससे कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। काम के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने किसी ख़ास मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। प्रेम जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार सामान्य चलेगा। अगर आप कोई डील फाइनल कर रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर कर दीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हो सकते हैं, आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की होने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको लाभ के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। विदेश में काम करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण आपको परेशान रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर थोड़ा फोकस करने की आवश्यकता है, शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाये रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बुरी संगति से बचकर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम जीवन में सफलता मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई पुरानी योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।