19 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज का दिन 3 राशियों के लिए लाया है अच्छे मौके, कोई बड़ी सफलता मिलने के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपको भरपूर लाभ दे सकता है। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। बच्चों की तरफ से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई ऐसी सूचना मिल सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी रचनात्मक रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज अधिक कार्य मिल सकता है, जिस पर आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों की पूरी मदद मिलेगी। किसी ऐसे दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों की मदद मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके काफी लंबे समय से रुके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी। आपकी किस्मत पूरा साथ देने वाली है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर का माहौल बेहतरीन रहने वाला है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा और व्यस्त रहने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर भरपूर सहयोग मिलने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपको थोड़ा संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी मजबूत नजर आ रहा है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का पूरा साथ प्राप्त होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विशेष व्यक्तियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कई मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक किसी रिश्तेदार से दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान होगा। बिजनेस करने वालों को यही सलाह दी जा सकती है कि आप कोई भी नया समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसको ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। पिता जी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमे आपको सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप अपने जरूरी कामों को सबसे पहले पूरे करने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में किसी के ऊपर ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। व्यापार के मामले में आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी लेकिन आप कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को यदि जोखिम उठाने का अवसर मिले, तो दिल खोल कर उठा सकते हैं क्योंकि भविष्य में उनको इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है। आप अपनी चतुराई के बल पर सब कुछ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल सकते हैं।