20 नवंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों का बेहद शानदार रहेगा दिन, धन कमाने के मिलेंगे नए स्त्रोत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की और वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपके मन में तरह-तरह के आईडिया आ सकते हैं, जिनको काम पर लागू करने से अधिक फायदा मिलेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सहायता से जरूरी कामों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। संतान का सुख भी मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है, जो आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर नजर आ रहा है, लेकिन आज आपको पैसों का लेनदेन करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी करने वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। वाहन चलाते समय थोड़ा संभल कर रहना होगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कोई बेहतरीन नया विचार आपके मन में आ सकता है, जो आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। माता-पिता की पूरी सहायता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आर्थिक रूप से फायदा होने के योग हैं। धन कमाने के जरिए मिलेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कामकाज में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना अति आवश्यक है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सोच विचार करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता लगी रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है, कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। किस्मत पूरा साथ देगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अचानक कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको विभिन्न क्षेत्रों से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपनी मेहनत से सभी जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें। बिना सोचे-समझे कोई भी कदम उठाना ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक फायदा मिलेगा। आपकी प्रतिभा निखर कर लोगों के सामने आएगी। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देना आवश्यक है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने ज्यादातर कार्य समय पर पूरे करेंगे। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। कामकाज में धैर्य रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।