21 सितंबर 2021 राशिफल: आज 6 राशियों की बढ़ेगी इनकम, तरक्की के खुलेंगे मार्ग, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी खासी सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु आज पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखें। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक ऑफिस के काम से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्यशाली नजर आ रहा है। धन संबंधित मामले में उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर आप थोड़े परेशान और थके थके नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप कुछ परेशान नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के व्यक्तियों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। व्यवसाय में प्रगति के लिए पास और दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में व्यापार करने वाले व्यक्तियों को कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुराने रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा किसी से मतभेद हो सकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन सामान्य व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही दिक्कत दूर हो सकती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक नजर आ रहा है। किसी संपत्ति से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। धन संबंधित मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई होगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आप कामकाज के सिलसिले में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जरूरी कामों को आप खुद पहले पूरे करने की कोशिश करें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा परंतु आपको खुशी मिलेगी। कठिन परिस्थितियों में परिवार वाले आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है तो आपको उसका समाधान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता है। आपको अपनी कठिन मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।