22 फरवरी 2022 राशिफल: आज 3 राशियों का शुभ रहेगा दिन, दूर होंगी पैसे संबंधित समस्या

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत विशेष साबित होगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद ख़त्म होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। अगर किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धानी धन हानि होने की संभावना है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। धन से जुड़ी भी परेशानियां दूर होंगी। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सताती है। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। आपको कामकाज में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कार्यालय में मनपसंद काम मिल सकता है, जिसको आप समय पर पूरा करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार में कुछ नया बदलाव करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। ऑफिस के काम से यात्रा करना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। पिताजी की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद अच्छा साबित होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विदेश में काम करने वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से चल रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। किसी भी मामले को आप शांति पूर्वक समझाएं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है, जिसकी वजह से आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करेंगे। पिताजी की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन एक नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन कमाने के स्त्रोत बढ़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें, जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौता हो सकता है। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा।