23 मई 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों पर बरसेगी भोले बाबा की कृपा, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप अपने सभी कामों को स्वयं पूरा करने वाले हैं। किसी नए व्यक्ति से जान पहचान हो सकती है, उससे आपको जरूरी काम में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के सातवें वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। विदेश में आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। किसी जरूरी काम में पिताजी की सहायता मिलेगी, जिससे आपका काम पूरा हो जाएगा। आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी इसलिए आप जी तोड़ मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप कहीं पर निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। जो व्यक्ति बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनको सावधान रहना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों को भी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बाकी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी अजनबी पर आप आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपना पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दीजिए। आज पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन के रिश्तो में थोड़ी अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से संभलकर बात करें। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करेंगे। कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। कोई पुराने बिजनेस की डील आपको अचानक लाभ दिला सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश हो जाएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी में अच्छे मौके मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कोई नया काम शुरू करने से आज बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। लेकिन आज के दिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी से बहसबाजी होने की आशंका बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। नए बिजनेस के लिए घर में विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ेंगे। कामकाज की योजनाएं पूरी होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक की किसी प्रतियोगिता में आप भाग ले सकते हैं, वहां आपको जीत भी मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए बुलावा भी आ सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को भी सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में आज खुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को काफी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ प्रोजेक्ट को लेकर छोटा-मोटा वाद विवाद हो सकता है। कारोबार में भी संभालकर रहने की आवश्यकता है। छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। आपका सबके साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा लेकिन आप अपनी कोशिश जारी रखिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपने किसी नए काम से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको धन लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी। जो व्यक्ति कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका आज का दिन बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कारोबार में बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा लेकर ही नया कार्य शुरू करें, आपके लिए यही बेहतर रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान लगाना होगा। पढ़ाई में आज भाई बहनों की मदद भी मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिससे आपका मन खुश होगा।