26 सितंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशियों का हंसी-खुशी बीतेगा दिन, भाग्य के सहारे होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कही दूसरे आपकी इस मदद को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए जितना सही हो उतनी ही मदद कीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपकी समस्याओं का हल निकल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर यकीन मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे इसलिए इसका फायदा उठाना चाहिए। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे कामकाज में अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी महत्वपूर्ण काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। शाम के समय आप किसी दोस्त के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार को लेकर नई योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों के द्वारा आपके कामों की प्रशंसा हो सकती हैं। किसी खास मित्र से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में सफलता के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। भाग्य के सहारे किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष की तरफ से आज मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए काम को करने की इच्छा हो सकती है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। बच्चों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान पड़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों के उधार लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ते रहना चाहिए, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, गुरुजनों की पूरी मदद मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख, आज मन बहुत खुश रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो वह आज वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।