27 सितंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, बनेंगे हर काम, किस्मत देगी पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है, जिस पर आपको अपना पूरा ध्यान लगाना होगा। सहयोगीयों से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी आप उस काम को पूरा कर पाएंगे। कानूनी विवाद या फिर किसी भी झगड़े से दूर रहें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। करियर के क्षेत्र में कामयाबी मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आपको हर काम में कामयाबी मिलने के योग हैं। आपकी योजना सफल रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप कोई छोटा मोटा व्यवसाय करने का सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। शाम के समय दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। किसी दोस्त से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सफलतादायक रहने वाला है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक कामयाबी मिलेगी। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास फलीभूत होंगे, जिनसे आप संतुष्ट होंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में उन्नति मिलेगी। सफलता के नए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं लेकिन आपको उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, इसलिए आज आपको किसी की बात पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी। चारों तरफ का वातावरण सुखद रहने वाला है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सहायता से आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए कुछ समय के लिए रुकना पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप बेचैनी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम लगाना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, आपका मन पढ़ाई में लगेगा, आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मुनाफा मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।