29 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों की परेशानियां होंगी कम, मिल सकता है अटका धन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करके आपका मन हर्षित होगा। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में साथियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम प्रगति पर आएंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ सूचना मिल सकती है। आप जिस समय का लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वह समय आ चुका है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा, यदि ऐसा नहीं किया तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज में निश्चित रूप से परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही कठिनाई खत्म हो सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप थोड़े हताश रहेंगे। आप सकारात्मक सोच बनाए रखें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन प्राप्ति के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। बच्चो की तरफ से चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर कोई संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसे वापस मिल सक्क्ता है। आज सेहत पर थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण आपका रूटीन डगमगा सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कुछ कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। भाई बहन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। समाज में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर अधिक भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने द्वारा की गई मेहनत का सामान्य परिणाम हासिल होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घर का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। काफी लंबे समय से परिवार में अगर कोई परेशानी चल रही है तो उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर हो सकती है, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा इसलिए उसका फायदा उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको कोई बड़ी संपत्ति मिलने के संकेत हैं। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।