07 नवंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों के घर-परिवार में खुशियां लेकर आया है दिन, नौकरी में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 07 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अजनबी व्यक्तियों पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। सेहत के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की उम्मीद है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अगर आपने निवेश करने की योजना बना ली है तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, इससे आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कारोबार में चल रही दिक्कत दूर होगी। विशेष व्यक्तियों की मदद से आपके व्यापार में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर सकते हैं। किसी मनपसंद कार्य में आपको उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। युवाओं की मनमानी माता-पिता के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में अगर आप फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को कार्य में अधिकता देखने को मिल सकती है। ऑफिस में अधीनस्थ यदि मन मुताबिक कार्य ना करें तो परेशान होने या क्रोध करने की बजाय उससे एक बार बात कर लेना ठीक रहेगा। व्यापार में लगातार उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है जिन पर ध्यान दीजिए। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। छोटे-मोटे कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भविष्य में आर्थिक रूप से परेशानी दिखाई दे रही है, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर बेहतरीन फायदा मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी चतुराई के बल पर रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं। किसी निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपनी कोशिशों से लगातार सफलता हासिल कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।