शादी के सालों बाद ऐश्वर्या राय ने बताया की क्यों उन्होंने अभिषेक बच्चन को चुना था अपना पति , जाने क्या है वो कारण

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी  आज के समय में बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और मोस्ट रोमांटिक जोड़ियों में से  एक है  लेकिन वही  जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को  अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था तब ऐश्वर्या राय के इस फैसले पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए थे  क्योंकि ऐश्वर्या राय ने  अभिषेक बच्चन से शादी करने का फैसला किया था उस वक्त ऐश्वर्या राय ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा थी बल्कि वो  पूरी दुनिया में  अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थी और वही जूनियर बच्चन  उन दिनों इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे उन्हें कुछ खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई थी |

लेकिन इसके बावजूद भी ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को अपना जीवन साथी चुना और ऐश्वर्या राय के इस फैसले के बाद कई लोगों ने तो यहां तक भी कहा था कि ऐश्वर्या राय ने केवल  बच्चन सरनेम देखकर अभिषेक बच्चन को  अपना जीवनसाथी चुना है लेकिन  जब ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हो गई तब अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन  को अपने पति के रूप में सुनने की असली वजह बताई थी और इस वजह को सुनने के बाद हर किसी का नजरिया बदल गया तो आइए जानते हैं ऐश्वर्या राय ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा था

ऐश्वर्या को है अभिषेक की इन खूबियों से प्यार

ऐश्वर्या राय बच्चन से एक  नामी मैगजीन की इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया था कि ऐश्वर्या को अपने पति की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद आती है तब इस सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा था कि,”   अभिषेक   नाईट इन  शाइनिंग आर्मर और एक बेहद हिम्मती  व्यक्ति  होने के साथ ही  बेहद ही सुलझे,  थोड़े से पागल और एक बेहद ही मजबूत इंसान हैं   और अभिषेक हमेशा जिंदगी को खुलकर गले लगाते हैं   और अपने पति की इन खूबियों के चलते मुझे उनसे बेहद प्यार है|

दौलत से बढ़कर हैं ये खूबियां

ऐश्वर्या राय ने  अपने इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन की खूबियां गिनाते हुए कहा था कि  वो शख्स  जो  आपकी जिंदगी में ताजी हवा का झोंका बनकर आए   आपके जीवन को प्यार ,मस्ती  और खुशियों से भर दे वो इंसान भला किसे पसंद नहीं आएगा और ये  सभी खूबियां किसी बड़े नाम और दौलत से कहीं ज्यादा बढ़कर होती है  और ऐश्वर्या ने आगे यह भी कहा कि  दौलत से  हमे  लग्जरी लाइफ तो मिल सकती है  लेकिन अगर प्यार करने वाला जीवन साथी ना मिले तो  शादीशुदा जिंदगी में कभी खुशी नहीं मिलती यही वजह है कि मैंने अभिषेक बच्चन को अपना जीवन साथी चुना क्योंकि वह मुझे प्यार करते हैं और मैं उनसे और इस वजह से हम अपने मैरिड लाइफ में बेहद खुश है |

अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच होती है काफी बहस

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच भी  आम कपल्स की तरह ही बहस भी होती है और इस बारे में खुद अश्वर्या राय ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि  हमारे बीच कुछ चीजों को लेकर कई बार बहस हो जाती है लेकिन यह बहस कभी भी बड़ा रूप नहीं ले पाती  क्योंकि हम समय रहते ही  बात करके हर मामले को सुलझा लेते हैं|

 

कम्यूनिकेशन गैप न आने दें

ऐश्वर्या राय ने अपने इंटरव्यू में अपने रिश्ते में कम्युनिकेशन और चीजों को लेकर चर्चा  करते रहने को भी रिश्ते में खूबसूरती लाने के लिए बेहद अहम बताया था ऐश्वर्या ने कहा था कि किसी भी बात को समझाने के लिए कम्युनिकेशन होना बहुत जरूरी है  सही कम्युनिकेशन ही हर सफल रिश्ते की कुंजी है |