किसी की एक आँख है खराब तो किसी के पास नही है एक पैर, जाने किन शारीरिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं ये सितारे

हमेशा से ही हमारे मन में अभिन्यकर्ताओं को लेकर ऐसी छवि स्थापित कर दी जाती है| एक ऐसी छवि जिसमे के इंसान के पास आकर्षक चेहरे के साथ बेहद की लुभ्वना व्यक्तित्व होता है| उनकी फेस की कटाई- शेप्स और सभी चीज़ों की कॉम्बिनेशन इतनी अच्छी के कोई भी आसानी से फ़िदा हो जाये| लेकिन क्या आप जानते हैं के जैसे हमारे समाज में हर के अंदर किसी न किसी तरह की खामी होती है| ऐसे में सितारे भी इससे अछूते नहीं होते हैं|

आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही जाने माने सितारों से रुबरू करने जा रहे हैं जिनके शारीरिक अंगों में कुछ खामियां देखने को मिलती है| तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही नामी चेहरों के बारे में|

ईलियाना डिक्रूज

मीडिया के सामने अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज़ नें इस बात को अपनाया था के उन्हें बॉडी डिस्मोरफिक डिसऑर्डर है| इसके साथ ही उन्होंने बताया के उनके कमर के निचले का भारी होता जाना इसी का असर है| उन्होंने कहा के पहले वो काफी डिप्रेस रहती थीं हालाँकि अब उन्होंने खुद को जैसी हैं वैसा ही अपना लिया है|

रितिक रोशन

अभिनेता हृतिक रोशन को बॉलीवुड के टॉम क्रूज़ का खिताब प्राप्त है| शायद ही उन्हें देख कर कोई कहें के वो किसी डीफोर्मिटी का शिकार है| बता दें के हृतिक के एक हाथ में दो अंगूठे हैं। जिनसे हृतिक को कोई ख़ास असर नहीं पड़ता| और न ही उन्हें अपनी किसी फिल्म में इसे छुपाते कभी देखा गया है|

सुधा चंद्रन

बेहद जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर सुधा चंद्रन की बात करें तो एक इन्होने सडक दुर्घटना में अपना एक पैर गवां दिया था| ऐसे में सुधा अब एक प्रोस्थेटिक लेग का जीवनयापन के लिए सहारा लेती हैं| बताया जाता है के दुर्घटना के बाद उनके पैर को काटना पड़ गया था| हालाँकि अब भी अपने जज्बे के कारण ये कई काम खुद ही कर लेती हैं|

राणा दग्गुबती

बाहुबली एक्टर राणा दुग्गुबती से आज शायद ही कोई अनजान होगा| बाहुबली के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया के बचपन की बीमारी के कारण उनकी एक आँख की रौशनी चली गयी थी| हालाँकि सिर्फ एक आँख से देखने के बाद भी इनके अभिनय में कोई कमी देखने को नही मिली है|

बिपाशा बसु

काफी पहले का वक्त था जब एक पत्रकार के कहने पर बिपाशा अपने वेट पर काफी ध्यान देने लगी थीं| ऐसे में एक्सरसाइज़ करते वक्त उन्होंने गलती से अपना घुटन चोटिल कर लिया था| जिसके कारण आज उनका घुटना एक 50-60 साल की वृद्ध की तरह हो गया है| अक्सर माल्स में या एयरपोर्ट्स पर इन्हें घुटनों पर हाथ रखकर चलते भी देखा गया है|

अर्शी खान

अभिनेत्री अर्शी खान अक्सर ही अपनी हॉट और ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती है| लेकिन अक्सर ही इन्हें तस्वीरों में आपने बालों को चेहरे पर रखते देखा होगा जिसका कारण इनके माथे पर का एक काला धब्बा है| कभी कभी तो ऐसा भी बताया जाता है के ब्लोअर के जरिये ये अपने बालों को चेहरे पर करवा के ही एक्टिंग करती हैं|