सुबह की चाय में मिलाएं सिर्फ ये 2 चीजें, इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मिलेगी मदद

कोरोना वायरस की कारण हर तरफ लोगों के चेहरे पर चिंता साफ-साफ दिख रही है। सभी लोग वायरस महामारी को लेकर काफी भयभीत हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर किसी सुनामी की तरह भारत में हर दिन तेजी से फैल रही है। रोजाना ही वायरस सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग वायरस के कारण अपनी जान भी गवां चुके हैं। रोजाना एक लाख, दो लाख, तीन लाख और लगातार इसी प्रकार से संक्रमित मामले बढ़ते ही जा रहे और लोगों की जान भी जा रही है। कोरोना काल में एक बात सबसे ज्यादा चर्चा में छाई हुई है। सभी लोगों के मुंह से यही सुनने में आ रहा है कि कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत बनाएं।

अगर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो इससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ेगी। अगर इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो इससे कोरोना वायरस को मात दिया जा सकता है। अगर किसी को कोरोना हो गया है तो होम आइसोलेशन में रहते हुए भी आसानी से कोरोना की जंग जीत सकते हैं। कोरोना महामारी के बीच लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए तुलसी का काढ़ा पी रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि हल्दी वाला दूध और गिलोय का भी सेवन कर रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो आंवला खाने की सलाह दे रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी प्राकृतिक जड़ी बूटियां हैं, जिनकी मदद से हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों का जिक्र मिलता है जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में हमारी सहायता कर सकती हैं। अगर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। आपको हेल्थी चीजों का रोजाना नियमित रूप से सेवन करना पड़ेगा क्योंकि एक दिन में ही इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती है।

चाय में मिलाएं मुलेठी और लौंग

अगर आप अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना चाय में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों को शामिल कर सकते हैं। आप अपनी एक कप चाय में सिर्फ मुलेठी और लौंग मिलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको अलग से इम्यूनिटी बूस्टर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जानिए लौंग के फायदे

लौंग ज्यादातर सभी लोगों के घर के किचन में आसानी से उपलब्ध होता है। लौंग में औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लौंग का इस्तेमाल कई प्रकार की दवाइयां बनाने में भी होता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से लौंग को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इसे आप कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। लौंग हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक मंद साबित होती है। सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी लौंग में होती है। छोटी सी लौंग आपको कई फायदे दे सकती है।

जानिए मुलेठी के क्या फायदे होते हैं

मुलेठी एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। अगर मुलेठी का इस्तेमाल किया जाए तो इससे शरीर मजबूत बनता है। यह शरीर में पावर बूस्टर की तरह कार्य करती है। मुलेठी में जो एंजाइम मौजूद होते हैं, वह हमारे शरीर में लिम्फोसाइट्स और मैक्रोफेज का उत्पादन करने में सहायता करते हैं, यह दोनों बीमार बनाने वाले रोगाणु, प्रदूषक, एलर्जी और हानिकारक सेल्स को विकसित होने से रोकते हैं। मुलेठी में एंटीवायरल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो खांसी, सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की समस्या दूर होती है।