अपने ही टीचर पर फ़िदा थी कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की ऐश्वर्या राय, जानिये क्या रही आगे की कहानी

ऐश्वर्या राय के बारे में आज हमे कुछ अधिक बताने की जरूरत नही है| अभिनेत्री ऐश्वर्या की बात करें तो इन्हें आज ९० के दशक से लेकर आज के लोग भी काफी अच्छे से जानते हैं| इसका सबसे बड़ा कारण इनकी ख़ूबसूरती और इनकी फ़िल्में हैं जिनमे इन्होने अपने दमदार अभिनय से काफी अच्छा फैनबेस बना लिया है| ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती के आज 40 की उम्र में भी लाखों लोग दीवाने है और शायद यही कारण है के आज भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इनकी बहुत बदु फैन फालोविंग है|

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी के रूप में पाकर बेहद खुश नजर आते हैं। लेकिन ऐश्वर्या के जीवन में अभिषेक बच्चन से पहले इतने सितारे आये थे के कुछ को छोड़कर मीडिया को भी इनके बारे में अधिक पता नही है| पर इंसान चाहे कोई भी हो उसके जीवन में पहले प्यार की एक अलग ही अहमियत होती है| यही विशव सुंदरी रही ऐश्वर्या के साथ भी था| खबरों के अनुसार अब इनके जिंदगी के सबसे पहले क्रश के बारे में कुछ बातें सामने आई हैं|

टीचर पर हो गया था ऐश्वर्या को क्रश

यह बात काफी वक्त पहले की है जब ऐश्वर्या एक कॉलेज गर्ल हुआ करती थीं| और उस वक्त उनकी एक बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थी जिनका नाम शिवानी था| मीडिया के सामने शिवानी नें ही ऐश्वर्या के बारे में यह बातें बताई हैं| ऐश्वर्या की फ्रेंड शिवानी नें बताया है के उस वक्त तक ऐश्वर्या के कॉलेज में काफी दीवाने हुआ करते थे और ऐश्वर्या कॉलेज की सबसे खूबसूरत लडकी हुआ करती थीं|

लेकिन उस समय ऐश्वर्या की नजरे एक ख़ास शख्स को ढूँढा करती थीं| यह ख़ास शख्स कॉलेज का कोई स्टूडेंट नही बल्कि कॉलेज के फिजिक्स टीचर हुआ करते थे। और इन्हें इम्प्रेस करने के लिए ऐश्वर्या कॉलेज में सबसे आगे की सीट पर ही बैठा करती थी।

ऐश्वर्या करती थी ऐसी कोशिशे

ऐश्वर्या राय का उस वक्त टीचर पर इस कदर क्रश आ गया था के वो उन्हें ढूँढने के लिए अक्सर ही लेक्चर ले बीच में भी बहार पानी या वाशरूम के बहाने निकल जाया करती थी और उनकी क्लास्स के बाहर अक्सर चक्कर लगाती रहती थीं| इतना ही नही ऐश्वर्या उनके क्लास में एक दिन पहले ही टॉपिक्स को पढ़कर आया करती थीं जिससे के वो क्लास में सबसे पहले जवाब देकर फ्लांट कर सके और शायद इससे टीचर के उपर अच्छा इम्प्रेशन बने|

आज जिंदगी में बढ़ चुई हैं आगे

हालाँकि अगर बात करे कॉलेज के दिनों की तो ये बातें काफी पहले की थी और बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम बनाने के बाद कहीं न कहीं ऐश्वर्या के दिल से अपने फिजिक्स टीचर के लिए जो फीलिंग थी वो कम हो गयी थी| जिसके कारण इनका नाम सलमान से लेकर ranveer कपूर जैसे बड़े स्टार्स संग जुड़ा| लेकिन आज इन्होने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन संग शादी रचा ली है और इनकी शादी को आज 10 साल हो चुके हैं|

आज बीते 10 सालों से अधिक से ये काफी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं और इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्य है|