अभिषेक बच्चन से पहले ऐश्वर्या की हुई थी एक और शादी, यह बात मालूम होते हुए जूनियर बच्चन ने थामा हाथ

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन आज की पहचान के मोहताज नहीं हैं। महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जिनका बॉलीवुड मे गहरा रिश्ता जुड़ा हुआ है। अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अभिषेक बच्चन ने कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्होंने अपने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।

अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर यह चर्चा में बने रहते हैं। अभिषेक बच्चन अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं और इसे काफी अच्छी तरह से इंजॉय कर रहे हैं। उनके खुशहाल जीवन में उसकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक अहम भूमिका निभाती हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं और इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी की थी। तब से लेकर आज तक उनके रिश्ते अपने सास-ससुर के साथ बहुत अच्छे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने प्रोफेशनल करियर को मेंटेन करने के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी तरीके से संभल रही हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी और कैसे शादी हुई थी उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

ऐसे शुरू हुई थी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी

अगर हम ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी की बात करें तो इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म “ढाई अक्षर प्रेम के” सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या राय किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक बच्चन उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे।

उस समय के दौरान ऐश्वर्या राय सलमान खान को डेट कर रही थीं, तो वहीं अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों का ही रिश्ता ज्यादा समय तक ना ठीक सका। उसके बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशन में आ गईं। लेकिन उनका भी ब्रेकअप हो गया।

बाद में ऐश्वर्या राय जब “गुरु” फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो इस दौरान उनकी नजदीकियां अभिषेक बच्चन से बढ़ीं और इन दोनों का मिलना जुलना बढ़ गया। टोरंटो में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को प्रपोज किया। वहीं ऐश्वर्या राय ने भी उनका प्रपोजल तुरंत स्वीकार कर लिया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें बंटी और बबली, उमराव जान, गुरु और धूम 2 जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

मंगल दोष को दूर करने के लिए ऐश्वर्या को करना पड़ा था यह काम

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन कुछ समय तक रिश्ते में रहे इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया और दोनों की शादी पक्की हो गई। दोनों की शादी को लेकर आज तक चर्चा होती रहती है। लेकिन इस शादी को लेकर एक चर्चा काफी आम है, जो अक्सर सुनने में आती है।

दरअसल, कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी हुई थी। ऐसा दावा कई बार कई रिपोर्ट्स में किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐश्वर्या राय मांगलिक थीं, जिसकी वजह से इस दोष को दूर करने के लिए उन्हें पेड़ से शादी करनी पड़ी थी। इतना ही नहीं बल्कि दोनों की शादी को लेकर ऐसा भी कहा जाता था कि मंगल दोष की वजह से यह शादी अधिक दिनों तक टिक नहीं पाएगी।

वैसे इन बातों में सच्चाई कहां तक है, इसके बारे में बता पाना काफी मुश्किल है। लेकिन शादी ना टिकने वाली बात को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने गलत साबित कर दिया है। आज एक परफेक्ट कपल की तरह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं।