दोस्तों संग बचपन में बर्थडे पार्टी एन्जॉय करती ऐश्वर्या राय की तस्वीर हो रही इन्टरनेट पर वायरल, देखें तस्वीर

बॉलीवुड की अगर हम बात करें तो यह आज एक बहुत ही बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है| ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री एंट्री करते ही आपका नाम काफी आगे बढ़ जाता है| इसीलिए बॉलीवुड में बस एक ही मूवी करते ही कई नये स्टार्स की भी अच्छी फैन फालोविंग बन जाती है| और फिर अगर हम बात करें बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारों की तो इनमे ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आ ही जाता है| इस अभिनेत्री के नाम कई फिल्मफेयर अवार्ड्स और साथ ही मिस वर्ल्ड का भी खिताब है|

ऐश्वर्या childhood

ऐश्वर्या की बात करें तो शादी के बाद बच्चन परिवार के साथ नाम जुड़ने से इनकी प्रसिद्धि और बढ़ गयी थी| हालाँकि अब बॉलीवुड में या मूवीज में ये नजर नहीं आती हैं| लेकिन फिर भी आज इनके फैन्स के दिल में इनके लिए वही प्यार और जगह बरकरार है| ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद भी वह अपने फैन्स से काफी नजदीक रहती हैं| अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ऐश्वर्या लगभग हर खबर अपने फैन्स को देती हैं|

ऐश्वर्या सबसे अधिक अपने इन्स्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं| और शायद यही कारण हैं के उनके नीजी अकाउंट के साथ साथ उनके कई सारे फैन पेज भी चल रहे हैं| इतने सालों से बॉलीवुड से दूरी बनाने के बावजूद भी ऐश्वर्या के मेन अकाउंट और फैन पेजेज पर हलचल कम नहीं हुई है| और आज की हमारी यह पोस्ट भी ऐश्वर्या के एक फैन पेज पर हुई एक पोस्ट को लेकर ही है|

.

अपने काफी तगड़े स्टारडम की वजह से अक्सर ही ऐश्वर्या अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर जाती हैं| बता दें के अभी हाल ही में ऐश्वर्या के फेन पेज पर फैन्स ने एक तस्वीर शेयर की थी| तस्वीर को अगर देखा जाये तो इसमें ऐश्वर्या की उम्र काफी कम है| और यह तस्वीर किसी बर्थडे पार्टी की लग रही है| इस तस्वीर में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को पहचनाना भी काफी मुश्किल है|

यह तस्वीर ज्यादा साफ़ तो नहीं हैं लेकिन इन्स्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रही है| इस तस्वीर में ऐश्वर्या सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं| और जन्मदिन की इस पार्टी में इन्हें अपनी सहेलियों के संग खड़ी नजर आ रही हैं| इस तस्वीर पर अभी लाखों की गिनती में लाइक्स आ चुके हैं और काफी शेयर भी की जा रही है|

ऐश्वर्या -aradhya

अभी हाल ही में अभिनेत्री ने की एक और तस्वीर काफी वायरल हुई थी| जिसे ऐश्वर्या ने अपने असली अकाउंट से शेयर किया था| इस तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी की बनाई एक पेंटिंग को शेयर किया था| जिसमे उनकी बेटी आराध्य ने कोरोना वारियर्स के लिए एक पेंटिंग बनाई थी| फैन्स ने इस तस्वीर को भी काफी ज्यादा सपोर्ट और प्यार दिया था|

ऐश्वर्या भले ही बॉलीवुड से थोड़ी दूर हो गयी हैं लेकिन फैन्स के बीच उन्होंने अपनी पहचान को आज भी बहुत ही बखूबी बरकरार रखा है| अभी कुछ वक्त पहले जब बच्चन परिवार मे कोरोना वायरस पहुंचने की पुष्टि हुई थी तो भी ऐश्वर्या ने अपने फैन्स तक को यह बात पहुंचाई थी|