बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की फोटो वायरल, बच्ची को दुलारती हुई दिखीं अभिनेत्री

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मम्मी-पापा बन गए हैं। आलिया भट्ट ने बीते 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। दोनों ही बेटी के जन्म के बाद बेहद खुश हैं। उनके परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। पहली बार माता-पिता बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सेलेब्स और उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी जिंदगी के बेहतरीन दौर को जी रहे हैं। अपनी छोटी राजकुमारी का स्वागत करने के बाद यह कपल वर्तमान में बेहद खुश है।

वहीं बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्ही तस्वीरों में से एक वायरल तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बेबी के साथ नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की थ्रोबैक तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जो पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, उनमें से एक तस्वीर में आप लोग देख सकते हैं कि रणबीर कपूर एक बेबी को अपनी गोद में लिए हुए बैठे नजर आ रहे हैं। वह बच्ची को काफी प्यार से दुलार रहे हैं।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो वह आलिया भट्ट की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट भी एक नन्ही सी बेबी के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में आलिया भट्ट भी बेबी को प्यार से गोदी में उठाती नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पुरानी तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह पूछ लिया कि “क्या इतना जल्दी बेबी बड़ा हो गया।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “नहीं, ये इनका बेबी नहीं है। ये किसी और का है।” इसी तरह से और भी कई यूजर्स ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आलिया भट्ट ने शेयर की थी पोस्ट

आपको बता दें कि मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक तस्वीर नोट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शेर की फैमिली नजर आ रही है और इसमें लिखा हुआ है कि “हमारा बेबी यहां है… और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर बहुत खुश हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता !!! लव लव लव आलिया और रणबीर।”

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल में की थी शादी

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में एक इंटिमेट सेरिमनी में शादी की थी। हाल ही में ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में पहली बार उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। यह फिल्म सितंबर में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही। फिलहाल, रणबीर और आलिया अपने पैरंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं।