अमिताभ बच्‍चन से लेकर शाहरूख तक थें इस महारानी के दिवाने, इनके उपर बन चुकी है फिल्म

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बादशाहो’ को तो आपने जरूर देखा होगा| यदि नहीं देखा हैं तो आप इस फिल्म एक बार जरूर देख ले क्योंकि यह फिल्म जिनके ऊपर बनी हैं उनका नाम गायत्री देवी हैं| सन 1975 में आपातकाल के दौर पर यह फिल्म आधारित थी। इस फिल्म में दर्शाया गया था कि सरकार के आदेश पर किस तरह से फौज ने महारानी गायत्री देवी के किले पर छापा मारकर उनके महल से सोने और गहने जब्त कर लिए थे।

इस फिल्म का निर्माण महारानी गायत्री की जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म में गायत्री देवी का किरदार ‘इलियाना डीक्रूज़’ ने ‘रानी गीतांजलि देवी’ के नाम से निभाया था। महारानी गायत्री देवी की खूबसूरती पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी फिदा थे| इसके अलावा बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान भी गायत्री देवी की खूबसूरती के दीवाने थे|

गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। राजकुमारी गायत्री देवी के पिता राजकुमार जितेन्द्र नारायण कूचबिहार (बंगाल) के युवराज के छोटे भाई थे, वहीं इनकी माता बड़ौदा की राजकुमारी इंदिरा राजे थीं। गायत्री देवी ने शांतिनिकेतन, लंदन और फिर स्विट्ज़रलैंड में शिक्षा ग्रहण की हैं| इसके पश्चात इनका इनका विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से हो गया था| वॉग पत्रिका ने गायत्री देवी को दुनिया की टॉप टेन सुंदर महिलाओं में शामिल किया| गायत्री देवी राजनीति में भी सक्रिय थीं। इन्होंने सन् 1962 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी द्वारा स्थापित स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार के रूप में जयपुर संसदीय क्षेत्र से समूचे देश में सर्वोच्च बहुमत से चुनाव में विजयी होने का गौरव प्राप्त किया।

महारानी गायत्री देवी को उनकी खूबसूरती और मॉडर्न अंदाज़ के लिए जाना जाता था। बात करे आज से 40 साल पहले की तो हमारा हिन्दुस्तान फैशन में काफी पीछे था लेकिन गायत्री देवी उस दौर में भी फैशन और मॉर्डन अंदाज से रहती थी| अमिताभ ने गायत्री देवी के बारे में लिखा था की, ‘मैं कॉलेज के दिनों में महारानी गायत्री देवी को देखने के लिए पोलो ग्रांउड में मैच खेलने जाया करता था। गायत्री देवी की खूबसूरती का जिक्र करते हुये अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग मे लिखा था| अमिताभ बच्चन ने गायत्री देवी के निधन पर कहा था कि बेहतरीन मेज़बान और खूबसूरत मूर्ति से मैं कभी मिला नहीं था लेकिन उन्होने उनको पोलो ग्रांउड मे जरूर देखा था|

गायत्री देवी राजघराने से ताल्लुक रखती थी और काफी मॉडर्न खयालात की भी थी लेकिन इनका विवाह भी मात्र 17 साल की उम्र में जयपुर के महाराजा मानसिंह द्वितीय से हुआ था। महाराजा मनसिंह को पहले से ही दो बीवियां थी। इस बात की जानकारी गायत्री देवी को भी था लेकिन इसके बावजूद वो उनसे शादी के लिए राजी हो गई थीं। गायत्री देवी के बारे में लोग बताते है कि उन्हें शिकार और महंगी चीजों का बहुत शौक था। 12 साल की उम्र में ही वो शिकार कर रही थी|

महारानी गायत्री देवी के शाही-जिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस दौर में भी उनके पास रोल्स रॉयस और एक एयरक्राफ्ट था। गायत्री देवी के गाड़ियों के शौक को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने भारत में पहली मर्सिडीज़ बेन्ज़ w126 इम्पोर्ट करके मंगवाई थी।