राधिका मर्चेंट के हाथों में लगी अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी, फंक्शन में दिल खोलकर किया डांस, देखें Video

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और हम सभी इस साल के कुछ भव्य उत्सवों का इंतजार कर रहे हैं। खैर, आपको बता दें कि इन दिनों अंबानी परिवार में एक के बाद एक सेलिब्रेशन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, देश के सबसे रईस अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है। दरअसल, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही हैं। कपल जल्दी एक ग्रैंड सेरिमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे।

आपको बता दें कि अनंत अंबानी की दुल्हन, राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। 29 दिसंबर 2022 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में रोका सेरिमनी की थी। इसके बाद अंबानी परिवार ने मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी भी होस्ट की थी। अब दोनों ही परिवारों के घरों में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। शादी की रस्मों के साथ दोनों के घरों में फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। दोनों की मेहंदी सेरिमनी भी पूरी हो गई हैं। मेहंदी सेरेमनी में परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त मौजूद थे। सेरिमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मेहंदी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लगीं राधिका मर्चेंट

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राधिका मर्चेंट ने अपने मेहंदी फंक्शन में फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। राधिका मर्चेंट ने पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयरिंग्स, मांग-टीका और बड़े से नेकलेस के साथ अपने मेहंदी लुक को कंप्लीट किया था। साथ ही उन्होंने अपने बालों को आर्टिफिशियल फ्लावर्स के साथ एक फिशटेल ब्रेड में स्टाइल किया था।

राधिका मर्चेंट ने कम फेस मेकअप के साथ अपने हाथों में अनंत अंबानी के नाम की भर-भर मेहंदी लगवाई थी और मेहंदी लगे हाथों को भी फ्लॉन्ट किया। इस दौरान राधिका मर्चेंट के चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही थी। वहीं राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में डांस करने का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राधिका ने अपने मेहंदी सेरेमनी में किया डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Ambani (@akashambani_fc)

आपको बता दें कि फंक्शन की वायरल हुई एक वीडियो में राधिका मर्चेंट को फिल्म “कलंक” के आलिया भट्ट के गाने “घर मोरे परदेसिया” पर दिल खोल कर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंबानी फैमिली की जल्दी होने वाली बहू, राधिका ने मेहंदी की रात अपने शानदार डांस मूव्स और लुक्स से सभी का दिल जीत लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह झूम कर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। आस-पास बैठे सभी लोग राधिका का डांस देख तालियां बजा रहे हैं। आपको बता दें कि राधिका एक अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने 8 सालों तक भरतनाट्यम सीखा है।