बेटे की दुल्हनिया ला रहीं नीता अंबानी 38 साल पहले जब खुद दुल्हन के रूप में आईं नजर, ऐसा चढ़ा था नूर, देखें वायरल तस्वीरें

भारत की सबसे सफल, लोकप्रिय और अमीर जोड़ियों में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की जोड़ी भी स्थान रखती है। अंबानी परिवार की अमीरी और इस परिवार के शौक किसी से छिपी नहीं है। अक्सर ही अंबानी फैमिली किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बहुत ही जल्द होने वाली है।

अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी अक्सर अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। नीता अंबानी अपने बेटे की शादी करने जा रही हैं लेकिन जब खुद नीता अंबानी 38 साल पहले दुल्हन बनी थीं तो एक नूर की तरह दमक रहीं थीं। अगर आप उनकी शादी की तस्वीरें देखेंगे तो आप भी यही कहेंगे। तो चलिए आपको दिखाते हैं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी की तस्वीरें…

दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शुमार भारत के मुकेश अंबानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, वे हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अगर हम मुकेश अंबानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1984 में नीता अंबानी से शादी की थी।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की प्यार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। आपको बता दें कि नीता अंबानी को बचपन से ही क्लासिकल डांस का शौक रहा। उनकी मां चाहती थीं कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। लेकिन नीता अंबानी ने अपना करियर टीचिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग में बनाने का निर्णय लिया।

नीता अंबानी ने नवरात्रि के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन भी आए थे। फंक्शन में नीता को डांस करता देख धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन काफी इंप्रेस हो गए। उनको नीता और उनका डांस काफी अच्छा लगा तो उन्होंने ऑर्गेनाइजर से नीता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद धीरूभाई अंबानी ने नीता के घर पर फोन किया।

नीता अंबानी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इसका जिक्र करते हुए यह बताया था कि फोन खुद नीता ने ही उठाया। जब धीरुभाई ने कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं तो उन्हें इसका यकीन नहीं हुआ। उन्होंने रॉन्ग नंबर बोल कर फोन काट दिया। ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया। तीसरी बार फोन आने पर उन्हें सही में धीरूभाई अंबानी होने का पता चला तो बात की।

वहीं मुकेश अंबानी का नीता को शादी के लिए प्रपोज करने की घटना भी बहुत दिलचस्प है। दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता कार में ड्राइव के लिए निकले थे, तभी एक सिग्नल पर गाड़ी रुकी, वहां मुकेश अंबानी ने नीता से पूछा कि क्या वह उनसे शादी करेंगी? इस दौरान सिग्नल ग्रीन होने पर पीछे से काफी गाड़ियां हॉर्न बजाने लगी, तो नीता ने गाड़ी चलाने को कहा तो मुकेश ने जवाब मिलने पर गाड़ी चलाने की बात कही। तब नीता ने शादी के लिए हां कर दी।

जब मुकेश अंबानी से नीता अंबानी ने शादी कर ली तो उसके बाद नीता अंबानी ने हाउस वाइफ बनाना ठीक नहीं समझा और उन्होंने काम संभालने का फैसला लिया। यही वजह है कि आज नीता अंबानी की गिनती देश की सबसे स्ट्रॉंग लेडी के रूप में होती है।

आपको बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे और बेटी की शादी कर चुके हैं। जल्दी वह अपने छोटे बेटे की भी शादी करने वाले हैं। दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग है। नीता अंबानी अपने फैमिली बिजनेस में पति मुकेश अंबानी का हाथ भी बटाती हैं।