अनिल कपूर का यह बंगला है शाहरुख़ के मन्नत से भी ज्यादा आलिशान, देखें अंदर से बाहर तक की ख़ूबसूरती तस्वीरें

अनिल कपूर की बात करें तो बॉलीवुड के वो कुछ सबसे चर्चित नामों में से एक रहे हैं| इन्होने बॉलीवुड के साथ ही अपने फैन्स को कई सुपरहिट फ़िल्में भी डी हैं जिसके चलते आज ये इंडस्ट्री का काफी चर्चित नाम बन चुके हैं| अपनी फिल्मों के जरिये अनिल नें ख़ासा दौलत और शोहरत कमाई है जिसकी वजह से आज अनिल के पास अपना बंगला, गाड़िया और पूरी शानोशौक़त मौजूद है|

अनिल के बंगले की बताये तो यह इतना बड़ा है के इसी में इन्होने अपनी बेटी और जानी मानीं अभिनेती सोनम कपूर की शादी तक करवा दी थी| इसके साथ ही अनिल कपूर नें अपनी पत्नी सुनीता संग हाल ही में 36वी सालगिरह भी अपने ही घर में मनायी थी जो के काफी दिनों तक सुर्ख़ियों में बनी रही| तो चलिए हम आज आपको अनिल के इसी महल जैसे बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं|

प्रेमपूर्वक रहता है पूरा परिवार

अनिल के मुम्बई स्थित इस बंगले में इनका पूरा परिवार हंसी ख़ुशी रहता है| इनके परिवार में शामिल अनिल, इनकी पत्नी सुनीता और इनके तीनों बच्चे हैं| जिनमें हर्षवर्धन, रिहा और सोनम शामिल है| हालाँकि अभी की कहें तो सोनम शादी के बाद अब अपने पति संग दिल्ली में रहती है|

बंगले की सजावट में है सुनीता का हाथ

अनिल नें बताया था के उनकी पत्नी को साज सज्जा का बहुत शौक है| जिसके चलते बंगले की सजावट और अंदर की डिज़ाइनिंग इनकी पत्नी ने ही की है| अपनी पसंद के साथ साथ सुनीता नें डिजाइनिंग के वक्त अपने पति अनिल की पसंद नापसंद का भी ध्यान दिया है|

काफी पौधे और मूर्तियाँ हैं मौजूद

एक और शौक की बात करें तो अनिल की पत्नी सुनीता को पेड़ पौधों का भी ख़ासा शौक है| ऐसे में आपको इनके बंगले में खासा हरियाली देखने को मिल जाएगी| साथ ही आपो अनिल के इस बंगले में जगह जगह पर तरह तरह की मिट्टी की चीज़ें और मूर्तियाँ भी देखने को मिलने वाली हैं| इनके इस बंगले के बाहरी तरफ एक बड़ी बालकनी है जहा अक्सर परिवार साथ बैठता है|

ख़ास तरीके से हुआ है लकड़ियों का इस्तेमाल

अपने इस बंगले में अनिल नें लकड़ियों का बेहद ख़ास और सुंदर स्टाइल से इस्तेमाल करवाया है| इनक्के घर के फोटो फ्रेम्स से लेकर मेज और कुर्सियां और कुछ मूर्तियाँ भी इन्होने लकड़ी की रखवाई हैं जो के सुन्दरता में चार चाँद लगाती हैं| वहीँ एक भगवान बुद्ध की प्रतिमा इन्होने लॉबी में स्थापित करवाई है|

मेकअप रूम और पेंटिंग्स

इन्हें और इनकी पत्नी सुनीता दोनों ही पेंटिंग के काफी शौक़ीन हैं| लिहाज़ा घर के हर दीवार पर इन्होने एक से एक पेंटिंग्स बनवाई हैं| साथ ही पत्नी दुनिता नें पूरा घर छोड़कर अपने लिए अलग से एक रूम बनवाया है सिर्फ मेकअप के लिए| सुनीता अपने इस रूम को सिर्फ ड्रेसिंग और मेकअप के लिए ही इस्तेमाल करते हैं|

अभी कुछ वक्त पहले ही जब अनील की शादी की सालगिरह थी तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया के कैसे इन्हें पहली पत्नी सुनीता मिली थीं| इन सब बातों का खुलासा करते वक्त अनिल ने इन्स्ताग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया था|