शादी के बाद अनमोल अंबानी-कृशा शाह का सामने आया पहला डांस वीडियो, रोमांटिक होता नजर आया कपल

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार अंबानी परिवार ने अपनी बहू का स्वागत किया है। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और टीना मुनीम के बेटे अनमोल अंबानी 20 फरवरी 2022 को एक भव्य शादी समारोह में कृशा शाह के साथ विवाह के बंधन में बंध गए थे। अनमोल अंबानी ने कृशा शाह के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। इस शाही शादी में नामी-गिरामी लोग और फिल्मी सितारे शामिल हुए थे।

शादी के बाद 21 फरवरी को अंबानी परिवार ने इस खुशी का जश्न मनाने के लिए एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनमोल अंबानी और कृशा शाह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि फोटोग्राफर सैम और एकता ने अनमोल अंबानी और कृशा शाह के जयमाला समारोह से दो बेहद खूबसूरत तस्वीरों को 21 फरवरी को साझा किया था। आप लोग इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि यह कपल हंसता हुआ नजर आ रहा है। जयमाला की रस्म के दौरान परिवार ने उन्हें उठाया था।

फोटोग्राफर में इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा कि “कृशा और अनमोल- जैसा कि, हमने इन दोनों को उनकी शादी तक ले जाने के बारे में जाना, हमने महसूस किया कि, वे दो खूबसूरत आत्माएं हैं, प्यार में पागल हैं। एक-दूसरे को खोजने के लिए बधाई, कृशा और अनमोल। जैसा कि @chitrangm कहते हैं, “आप हैं एक फली में दो मटर। इस अविश्वसनीय सवारी पर हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।”

आपको बता दें कि अनमोल अंबानी और कृशा शाह एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद परिवार की मंजूरी मिलने के बाद दोनों ने साल 2021 में सगाई की थी लेकिन अब यह दोनों विवाह के बंधन में बंध कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। हाल ही में कृशा शाह की बहन नृति ने अपने इंस्टा स्टोरी पर मिसेज अंबानी के रूप में कृशा शाह के पहले डांस का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृशा अपने पति अनमोल के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह डांस वीडियो बहुत ही प्यारा है। कृशा शाह ने पार्टी के लिए लैवंडर कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने डायमंड के नेकलेस से अपने लुक को एक्सेसराइज किया था।

रिसेप्शन का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृशा शाह अपने ससुर अनिल अंबानी, सास टीना अंबानी और पति अनमोल अंबानी के साथ वैल्यू में एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंबानी परिवार की ग्रैंड एंट्री की एक झलक देखने को मिल रही है।

वहीं कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उन्होंने 20 फरवरी 2022 को शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे और टीना अंबानी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके ऊपर नृति ने “अधिक प्यार करने वाली सास” लिखा था।