अर्चना पूरन सिंह के पास है कपिल शर्मा से भी अधिक संपत्ति, कपिल के शो में बतौर साइड एक्टर करती हैं काम

कपिल शर्मा आज की तारिख में टेलीविज़न का एक बहुत ही बड़ा और जाना माना नाम बन चूका है| इसका सबसे बड़ा योगदान अगर किसी को जाता है तो वो है थे कपिल शर्मा शो को जिसके दम पर आज कपिल ने ये तरक्की हासिल की है| कपिल शर्मा शो आज भारत के कुछ चुनिन्दा शोज़ में से एक है जिन्हें काफी मनोरंजक और पारिवारिक श्रेणी में रखा जाता है| बच्चों, बुजुर्गों और बड़ों सभी के बीच इसकी लोकप्रियता लगभग बराबर ही है| ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह मुख्य रूप से एक कॉमेडी वाला रियलिटी शो है|

इस शो के मालिक की बात करें तो इनका नाम कपिल शर्मा खुद ही हैं जो इसे होस्ट करते हैं| इस शो में मुख्य रूप से कपिल स्टेज पर एक्ट और होस्टिंग करते नजर आते है लेकिन इनके साथ इनके कुछ सहयोगी कलाकार और भी हैं जो के शो में और मनोरंजन घोल देते हैं| बता दें के कपिल के साथ साथ इन एक्टर्स की भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा रहती है| इनकी इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल है|

कपिल के इस शो में इनके साथ स्टेज पर एक्ट्रेस अर्चना पूरन, सुनील ग्रोवर, नवजोत सिंह सिद्धू और कीकू शारदा जैसे एक्टर्स और एक्ट्रेस नजर आते हैं| ऐसे में इनकी भी इस शो से काफी पहचान बढ़ी है और साथ ही इनकी दौलत शोहरत में भी इजाफा हुआ है| आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम इस शो के कुछ ऐसे ही नामी सितारों की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं|

तो चलिए हम आपको एक एक करके कपिल शर्मा शो के सभी नामी कास्ट मेम्बेर्स की कुल सम्पात्ति से आपको रूबरू कराते हैं|

कपिल शर्मा जो के इस शो के सबसे मुख्य और अहम् अंग हैं इनकी अगर कुल संपत्ति की बात तो यह पिछले 5 सालों में लगभग दो गुना हो गयी है| इस पूरे शो की नेट वर्थ यानी कुल आमदनी की अगर हम बात करें तो यह लगभग 199.342 करोड़ रुपये है| इसे अगर अमेरिकी डॉलर में देखा जाए तो यह तकरीबन 26 मिलियन डॉलर है।

इस शो की एक और सबसे मुख्य पात्र की बात करें तो वो हैं अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह| अर्चना की बात करें तो उनके पास इस शो के अलावा भी फिल्मों और सीरिअल्स आमदनी का जरिया हैं| ऐसे में अगर बात करतें इनकी कुल सम्पत्ति की तो ये लगभग 29 मिलियन डॉलर है जो के 222.343 करोड़ रुपयों के बराबर हैं।

इस शो की एक और अहम नाम है उमोना चक्रवर्ती जिनकी सम्पत्ति लगभग 30 करोड़ की बताई जाती है|

सुनील ग्रोवर की बात करे तो ये शो के काफी माने जाने अंश है| इनकी नेट वर्थ लगभग 2.3 मिलियन यानी 15.1 करोड़ की है|

इस शो में एक अलग सी जान और ठहाकों से सबका दिल लुभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की सम्पत्ति लगभग 45 करोड़ की है| हालाँकि अब ये इस शो से दूर हो गए हैं|

तो ये थी इस शो के तमाम सितारों की लिस्ट जिन्होंने शो को बनाने में अपना योगदान दिया है| अभी की कहे तो इस शो का नया सीजन भी जल्द ही आने की खबरे सामने आ रही हैं|