केएल राहुल-अथिया शेट्टी को शादी में मिले करोड़ों के गिफ्ट, सलमान ने दी ऑडी, तो विराट ने दी सवा दो करोड़ की कार

आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली है। अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को अपने सपनों के राजकुमार व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी करके अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर दी है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल इंडस्ट्री के लोगों और अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे। सुनील शेट्टी ने यह जानकारी दी थी कि वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा। फिलहाल अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी अब काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की तस्वीरें एक के बाद एक सामने आ रही हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

लेकिन इसके अलावा इस शादी में दूल्हा-दुल्हन को जो गिफ्ट मिले हैं, उसे लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल को अपने प्रियजनों से शादी के कुछ सबसे शानदार उपहार मिले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इन दोनों को लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों गिफ्ट्स मिले हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किसने क्या-क्या दिया है।

अथिया शेट्टी को किसने क्या-क्या दिया

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को शादी के मौके पर काफी महंगे महंगे गिफ्ट मिले हैं। सलमान खान से लेकर जैकी श्रॉफ तक ने अपने दोस्त सुनील शेट्टी की लाडली बेटी पर खूब प्यार लुटाया है। खबरों की मानें, तो सलमान खान ने अथिया शेट्टी को लग्जुरियस ऑडी कार गिफ्ट के रूप में दी है, जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

वहीं जैकी श्रॉफ ने भी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को तोहफा दिया है। आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ सुनील शेट्टी के काफी करीब हैं और वह अथिया शेट्टी को अपनी बेटी ही मानते हैं। लिहाजा जैकी श्रॉफ शादी में अथिया शेट्टी के लिए घड़ियां लेकर पहुंचे, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

वहीं अर्जुन कपूर ने अपने अपनी दोस्त अथिया शेट्टी को डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट दिया है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी ने साथ में मुबारकां फिल्म में काम किया हुआ है।

केएल राहुल को गिफ्ट में मिले ये महंगे तोहफे

आपको बता दें कि केएल राहुल को अपने क्रिकेटर दोस्तों से भी कुछ सबसे महंगे गिफ्ट मिले हैं। खबर यह है कि विराट कोहली ने केएल राहुल को सवा दो करोड़ की कार गिफ्ट में दी है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपने साथी क्रिकेटर को बाइक गिफ्ट की है। उन्हें खुद भी बाइक का काफी शौक है। महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें 80 लाख रुपए तक की बाइक उपहार में दिया है।

गौरतलब है कि राहुल और अथिया के रिलेशन की खबरें लंबे वक्त से चल रही थीं। यह दोनों शादी से पहले कई बार साथ नजर आ चुके हैं। राहुल और अथिया ने लंबा वक्त बिताने के बाद 23 जनवरी को शादी कर ली। शादी के बाद अब सबकी नजरें अथिया शेट्टी के वेडिंग रिसेप्शन पर हैं। लेकिन खबर है कि आईपीएल के चलते अभी वेडिंग रिसेप्शन नहीं होगा।