मजेदार जोक्स : बाप – एक काम ढंग से नहीं करता… बेटा – सॉरी पापा.. बाप – कुत्ता देखा है तूने…

जोक्स कि इस मजेदार दुनिया में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है दोस्तों हम सभी को अपने जीवन खुश रहना चाहिए क्योंकि खुश रहने से ही हमारी आधी परेशानी स्वतः ही दूर हो जाती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए आज एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं तो आइए बिना देर किये है पढ़ लेते हैं इन मजेदार चुटकुलों को

 

पति- यूरोप के एक विद्वान ने लिखा है कि….
जो आदमी जितना बेवकूफ होता है….
उसे उतनी ही सुंदर पत्नी मिलती है….!
पत्नी- रहने दो जी….!
मेरी तारीफ करने के सिवा आपको कोई काम नहीं है क्या….!!

लड़का (लड़की से)- तुम मेरे सपनों में…..
ख्वाबों में…. जज्बातों में रहती हो….!
लड़की- भैया…. तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है….
मैं तो दिल्ली में रहती हूं….!!

देश के युवाओं के लिए संदेश…..
अगर तुम देश बदलना चाहते हो तो….
अभी बदल डालो….!
अगर शादी हो गई तो…..
तुम देश क्या…. टीवी का चैनल भी नहीं बदल पाओगे….!!

कल एक शादी में भोजन करने गया….
आंखें नम हो गईं…..!
उनकी नई नवेली बहू, मंझली और बड़ी बहू सभी घूंघट में थीं…..!
वाह!…. क्या संस्कार….?
बाद में पता चला वह समय ना मिलने के कारण…..
ब्यूटी पार्लर नहीं जा पाईं थीं….!!


पत्नी- फोन पर इतनी धीमी….
आवाज में किस से बात कर रहे हो….?
पति- बहन है….!
पत्नी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए…..?
पति- तेरी है इसलिए….!!

करवाचौथ पर पत्नी पति से….
क्या तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो….. ?
पति- हां….!
पत्नी- क्या तुम मेरे लिए….. करवाचौथ का व्रत रखोगे….?
पति- क्या मैंने तुमसे कहा कि…..
तुम मेरे साथ कभी ड्रिंक पीने चलो….!!

 

दो बहरे दोस्त अचानक रास्ते में मिल गए…
पहला बोला- अरे शर्मा जी, सिनेमा देखने जा रहे हैं क्या?
दूसरा- नहीं वर्मा जी, मैं तो सिनेमा देखने जा रहा हूं
पहला- ओहो, मैं समझा कि आप सिनेमा देखने जा रहे हैं!


पत्नी- आप पड़ोसी की बीवी के जनाजे में शामिल होने नहीं गए…..?
पति- किस मुंह से जाऊं मैं…
वो दूसरी बार जनाजे में बुला रहा है और….
मैंने एक बार भी उसे नहीं बुलाया…..!!

एक दिन हिंदी के टीचर ने अपनी क्लास में पप्पू से एक सवाल किया.
टीचर (पप्पू से)- मर्द और औरत के स्वभाव में क्या अंतर होता है?
पप्पू (थोड़ी देर सोचने के बाद)- मर्द आलू की तरह होते हैं
जो किसी भी सब्जी के साथ एडजस्ट हो जाते हैं.
लेकिन औरतें भिंडी की तरह होती है जो अकेले भुनना पसंद करती हैं

एक बार पप्पू डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर – कौन सा ग्रुप है आपका…?
पप्पू – जी नादां परिंदे …!
डॉक्टर – ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं,
‘व्हाटसएप के कीड़े’

पप्पू – मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं,
सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं…!
गप्पू – यह तो बहुत अच्छी बात है,
इसमें सोचने की क्या जरूरत…?
पप्पू – पर मेरे सारे दोस्त कमीने हैं, किसके पास छोडूं…?

एक लड़का टैटू बनवा रहा था….और रो रहा था….
मैं बोला भाई जब दर्द नहीं सहा जाता तो….
क्यों टैटू बनवा रहा है….?
लड़का- दर्द से नहीं रो रहा हूं भाई….! करीना लिखना था….
साले ने कमीना लिख दिया….!!