99% लोग नहीं जानते ,क्या है बादाम खाने का सही तरीका

दुनिया में कई ऐसे लोग है जो सोचते है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है | कुछ लोगो का तो ये भी मानना है कि बादाम को    कर खाने से ज्यादा ताकत मिलती है | आज हम आपको इसी से संबंधित एक खास जानकारी देना चाहते है| जी हां आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगो को बादाम भिगो कर खाने चाहिए और किन लोगो को बिना भिगोये खाने चाहिए | हमारे देश में बहुत से लोग ये नहीं जानते कि उन्हें बादाम किस तरह खाने चाहिए और बादाम खाने के क्या क्या लाभ होते है |

बता दे कि बादाम अपनी स्वास्थ्यवर्धक और यादास्तवर्धक खूबियों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है | साथ ही इसका सबसे ज्यादा असर आपकी याददाश्त पर पड़ता है | यानि ये आपकी याददाश्त को तेज करने में मदद करता है | इसलिए हमें बचपन से ही बादाम खिलाये जाते है | आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बादाम गर्म होते है और इनमे मौजूद पौष्टिक तत्वों को अवशोषित करने के लिए ही इन्हे रात भर पानी में भिगो कर रखा जाता है | बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन नामक पदार्थ पाया जाता है |  पौषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है |ऐसे में एक रात बादाम को पानी में भिगो कर रखने से इसका छिलका आसानी से निकल जाता है |

किन लोगों को बादाम खाने चाहिए-

  • भीगे हुए बादाम में पाचन तंत्र में सहायक लाइपेज नामक एक एंनजाइम होते है |
  • साथ ही बादाम वजन घटाने में भी काफी मददगार होते है |
  • भीगा हुआ बादाम एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत है, जो मुक्त कणो के नुकसान से बचा कर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है|
  • इसके इलावा बादाम में मौजूद विटामिन कैंसर से लड़ने में सहायता करते है |और बादाम दिल को स्वस्थ रखने में भी बेहद मदद करता है और इसमें मौजूद तत्व हमें हर प्रकार से ताकत देते है|
  • साथ ही बादाम ब्लड प्रेशर के लिए भी काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है |यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो आज से ही भीगे हुए बादाम खाना शुरू कर दीजिये क्योंकि भीगे हुए बादामों में पौलिक एसिड काफी मात्रा में होता है |
  • साथ ही आपको यह भी बता दे कि ये पौष्टिक तत्व गर्भवती महिला के पेट में पल रहे शिशु के मस्तिष्क को तेज करने में मदद करता है और गर्भवती महिलाओ की कमजोर पाचन क्रिया के लिए भीगे हुए बादाम खाना काफी अच्छा होता है |
  • भीगे हुए कच्चे बादाम खाने से पेट भी जल्दी साफ़ हो जाता है और इससे प्रोटीन को पचाना और साथ ही ये आपके बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण करने में सहायता करता है और आपकी धमनियों की सफाई करके आपको कई तरह के रोगो से बचाता है|

किन लोगों को बादाम नही खाना चाहिए-

  • यदि आप एक मैगनीजयुक्त डाइट ले रहे है तो आपको बादाम नहीं खाने चाहिए|क्यूंकि बादाम’ भी मैगनीज से युक्त होते है |और मैगनीज का शरीर में अधिक मात्रा में जाना नुकसानदायक है |
  • इसके अलावा अधिक मात्रा में बादाम खाने से एलर्जी और आपको साँस लेने में समस्या हो सकती है|
  • जिन लोगो को लीवर से संबंधित कोई समस्या है ,उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए |क्योंकि बादाम का सेवन उनकी इस समस्या को बढ़ा सकता है |

हम आपको बता दे की ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से कब्ज और पेट में सूजन हो सकती है| वो इसलिए क्यूकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होते है | अब तो आप समझ ही गए होंगे, कि किन लोगो को भीगे हुए बादाम खाने चाहिए और किन लोगो को नहीं खाने चाहिए|