नई नवेली दुल्हन ने हरियाणवी गाने पर ननद संग जमकर लगाए ठुमके, VIDEO बार-बार देख रहे लोग

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर हमें रोजाना ही तरह-तरह की वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं और सभी का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हर किसी को भावुक कर देते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों सोशल मीडिया पर सिंगिंग और डांसिंग से जुड़े हुए वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और इस तरह के वीडियो यूजर्स के द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है।

वहीं देवर-भाभी या ननद-भाभी के डांस वीडियो तो लोग सबसे ज्यादा देखते हैं। जब भी ऐसा कोई वीडियो सामने आता है तो लोग मानो उसपर टूट ही पड़ते हैं। इसी बीच हाल ही में कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ननद-भाभी हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

नई नवेली दुल्हन और ननद का बेहतरीन डांस

वैसे देखा जाए तो लड़का और लड़की दोनों ही अपनी शादी का सपना देखते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उनकी शादी बहुत ही शानदार हो, जिसके लिए वह बहुत मेहनत भी करते हैं। आजकल की शादी में तो दुल्हन भी डांस करना पसंद करती है। दुल्हन का अपनी शादी में नाचना आजकल के समय में ट्रेंड हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शादी के बाद ससुराल में आई नई नवेली दुल्हन को अपनी ननद के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नई नवेली दुल्हन अपनी ननद के साथ लाल रंग की साड़ी में ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में हरियाणवी गाना “52 गज का दामन” बज रहा है।

बता दे कि इस गाने को मशहूर गायिका रेणुका पंवार ने गाया है। उनका यह गाना बेहद ही फेमस है। उनके इस गाने पर कई लोग रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। भले ही यह वीडियो काफी पुराना है परंतु इसे अब खूब देखा जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर byohbaraat नाम के चैनल पर साझा किया है, जिसे 1.4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और डांस देखने के बाद तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

यूट्यूब पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को जमकर लाइक, कमेंट और शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कई लोगों ने यह कहा है कि पूरा डांस कर लिया सर से पल्लू नहीं गिरने दिया, वाह बेहतरीन डांस। वहीं कई लोगों का ऐसा कहना है कि ईश्वर सभी को ऐसा ससुराल दे, जहां बहुए इसी तरह हंसी खुशी नाचती रहे। ईश्वर आपको ऐसे ही हंसी खुशी रखे। ऐसे ही और भी कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।