भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी की हुई मेजर सर्जरी, अभिनेत्री ने अस्पताल से Video शेयर कर बताया हाल

भाग्यश्री अपने समय की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। इन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। जब भाग्यश्री का फिल्मी करियर ऊंचाइयों पर था तब उन्होंने हिमालय दासानी से शादी कर ली थी और हिंदी सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया था। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भाग्यश्री अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में सोशल मीडिया पर सब शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति से जुड़ी हुई पोस्ट शेयर की है, जिसमें भाग्यश्री ने यह बताया है कि उनके पति की कंधे की सर्जरी हुई है। भाग्यश्री ने सर्जरी से पहले और बाद के मोमेंट्स वीडियो क्लिप साझा किए हैं। मुश्किल की इस घड़ी में भाग्यश्री अपने पति के साथ पिलर बनकर खड़ी रहीं। जैसे ही भाग्यश्री ने यह वीडियो साझा किया, फैंस और सेलेब्स उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करते हुए नजर आए।

भाग्यश्री के पति की हुई सर्जरी

आपको बता दें कि भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी के कंधे की सर्जरी हुई है। अभिनेत्री के पति को मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी 4.5 घंटे तक सर्जरी हुई। भाग्यश्री ने पति की सर्जरी की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा किया है। भाग्यश्री के द्वारा अपनी पोस्ट में यह बताया गया है कि इसे शेयर करने का मकसद लोगों को बताना है कि सर्जरी चाहे बड़ी हो लेकिन इसकी स्मूथ और फास्ट रिकवरी हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

भाग्यश्री ने सर्जरी से पहले और बाद के मोमेंट्स वीडियो क्लिप साझा किए हैं। भाग्यश्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “हिमालय के दाएं कंधे की मेजर सर्जरी में 4.5 घंटे लगे। वीडियो में भाग्यश्री के पति हिमालय को सर्जरी के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। फिर बाद में सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड पर रेस्ट करते हुए नजर आए।

भाग्यश्री के द्वारा जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया फैंस और सेलेब्स उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करते हुए नजर आए। संजय कपूर, अर्चना पूरन सिंह ने अपनी दुआएं भेजी हैं। आपको बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह दोनों 1990 में शादी के बंधन में बंधे थे। यह दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनका नाम अभिमन्यु दसानी और अवंतिका दसानी है।

सलमान खान के साथ भाग्यश्री ने की थी पहली फिल्म

90 के दशक की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक भाग्यश्री ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म “मैंने प्यार किया” से की थी। इस फिल्म से भाग्यश्री रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं। इस फिल्म के जरिए घर-घर में भाग्यश्री की खूबसूरती और उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन करियर के पीक पर खड़ी भाग्यश्री ने हिमालय से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था।

भाग्यश्री फिल्मों और टीवी शोज में सक्रिय हैं। उन्हें पिछली बार राधे श्याम में देखा गया था। वह डीआईडी सुपर मॉम्स की जज भी रही थीं। भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय के साथ डांस रियल्टी शो स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया था।