80 वर्ष की उम्र में भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, साल 2020 सभी के लिए बेहद खराब साल रहा था। मनोरंजन की दुनिया के लिए भी वर्ष 2020 काफी खराब रहा। इस वर्ष में कई दिग्गज लोगों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में सभी लोगों को यही उम्मीद थी कि वर्ष 2021 अच्छा साबित होगा परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। आपको बता दें कि मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर आई है। प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि भजन सम्राट नरेंद्र चंचल बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 22 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। आपको बता दें कि भजन सम्राट नरेंद्र चंचल जगराता में माता के भजन गाने के लिए मशहूर थे। उन्होंने “चलो बुलावा आया है” और “ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा” जैसे गाने गाए हैं। जो आजकल के समय में भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
नरेंद्र चंचल के निधन से भजन और गायिकी की दुनिया में सन्नाटा छा गया है। यह दुखद खबर जैसे ही लोगों को मिली, सोशल मीडिया पर उनके फैंस शोक जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी है।
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह लिखा है कि “लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति!”
माता जागरण के ज़रिए देश और दुनिया में घर घर तक पहुँचकर लोगों के दिलों में ख़ास स्थान बनाने वाले महान भजन गायक श्री नरेंद्र चंचल जी के निधन की दुखद खबर से मन व्यथित है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शान्ति?
— Arun Govil (@arungovil12) January 22, 2021
भजन गायक नरेंद्र चंचल के निधन पर अरुण गोविल ने भी शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर यह लिखा है कि “माता जागरण के जरिए देश और दुनिया में घर-घर तक पहुंचकर लोगों के दिलों में खास स्थान बनाने वाले महान भजन गायक श्री नरेंद्र चंचल जी के निधन की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।”
मुझे अभी पता चला की बहुत गुणी गायक, मातारानी के भक्त नरेंद्र चंचल जी का आज स्वर्गवास हुआ. ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ.वो बहुत अच्छे इंसान थे,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.मैं उनको विनम्र श्रद्धांजली अर्पण करती हूँ.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 22, 2021
लता मंगेशकर जी ने भी ट्वीट के माध्यम से यह लिखा है कि “मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी गायक, माता रानी के भक्त नरेंद्र चंचल जी का आज स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।”
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family and legions of fans. ? pic.twitter.com/zXEBN07MbM
— Daler Mehndi (@dalermehndi) January 22, 2021
नरेंद्र चंचल जी के निधन की खबर सुनकर दलेर मेहंदी ने यह लिखा है कि “यह जानकर बहुत दु:ख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल ने स्वर्ग में रहने के लिए हमें छोड़ कर चले गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।”
आपको बता दें कि नरेंद्र चंचल जी का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में हुआ था। धार्मिक वातावरण में ही उनकी परवरिश हुई थी। ऐसे में उन्होंने भी भजन गाना शुरू कर दिया था। नरेंद्र चंचल जी ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया था। कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई थी। नरेंद्र चंचल जी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे “बॉबी”, “बेनाम” और “रोटी कपड़ा और मकान” इत्यादि में गाना गाया था। नरेंद्र चंचल जी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में एक शोक का माहौल है और सोशल मीडिया पर सभी अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।