जिन लोगों पर शनिदेव होते हैं भारी, उनको मिलने लगते हैं इस तरह के संकेत, जानिए

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। ऐसा बताया जाता है कि शनि देवता मनुष्य को उनके कर्मों के हिसाब से ही शुभ या अशुभ फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की शुभ स्थिति है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। उस व्यक्ति का जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होता है, परंतु अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति है तो इसकी वजह से जीवन में एक के बाद एक कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। व्यक्ति को अपने काम में सफलता नहीं मिलती है। किसी न किसी वजह से अक्सर व्यक्ति परेशान रहता है।

शनि देवता की चाल बहुत ही धीमी होती है यह एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलने में ढाई वर्षो तक का समय लेते हैं यानी अगर किसी व्यक्ति की राशि में शनि देव उपस्थित हैं तो ढाई वर्षो तक उसका प्रभाव रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी इंसान के ऊपर शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप है तो जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आपके ऊपर शनि भारी है या नहीं? इसको आप पहचान सकते हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं जिसकी सहायता से आप इस बात को जान सकते हैं कि शनि का आपके ऊपर अशुभ प्रभाव है या नहीं?

शनि भारी होने पर मिलते हैं ऐसे संकेत

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर शनि भारी रहता है उन लोगों के सिर के बाल गिरने लगते हैं। ऐसे संकेत इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि उस व्यक्ति के ऊपर शनि की छाया पड़नी शुरू हो चुकी है। अगर आपको अपने जीवन में इस तरह के संकेत मिल रहे हैं तो तुरंत आप शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय कीजिए।

2. शनि अशुभ होने की वजह से व्यक्ति गलत कामों की तरफ रुचि लेने लगता है। व्यवहार में भी बदलाव आ जाता है। मन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। व्यक्ति को किसी ना किसी तरह से नुकसान का सामना करना पड़ता है।

3. शनि भारी होने पर व्यक्ति का स्वभाव बदल जाता है। शरीर में आलस्य भर जाता है। व्यक्ति में काम को टालने की आदत होने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि शनि खराब होने की वजह से कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। बनता-बनता काम भी बिगड़ जाता है।

4. शनि खराब होने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। बाल, नाखून और दाढ़ी हमेशा बढ़े हुए होते हैं। इंसान की रूचि मांस-मदिरा खाने-पीने में अधिक होने लगती है।

5. अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव है तो इसकी वजह से उसके जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं। घर की दीवार अचानक ही ढहने लगती है। पालतू जानवर की अचानक ही मृत्यु हो जाती है। इंसान नौकरी या बिजनेस को लेकर अधिक परेशान रहने लगता है।

उपरोक्त आपको शनि भारी होने पर कैसे संकेत मिलते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आपको अपने जीवन में इस तरह के संकेत नजर आते हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और शनि देवता को प्रसन्न करने का उपाय करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिसकी मदद से आप शनि के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं।