कपिल के घर हुई पार्टी के बाद भारती सिंह नें उनकी पत्नी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा,कहा घर पर ढेरों नौकर होने के बावजूद…

टीवी देखने वाला लगभग हर शख्स आज कपिल शर्मा के नाम से वाकिफ है| कपिल आज अपने कॉमेडी शो के वजह से इस मुकाम को हासिल कर पाए है| आज घर के सभी सदस्य बच्चों से बड़ो और बुजुर्गों तक सभी में इनके शो का ख़ासा क्रेज़ देखने को मिलता है|  कपिल की शादी की बात करें तो इन्होने अपनी एक दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाई है| कपिल और गिन्नी एक दुसरे को काफी वक्त से जानते हैं| लिहाज़ा कुछ वक्त ही डेटिंग के बाद दोनों नें शादी रचा ली| शादी के काफी वक्त बाद कपिल फिर शो के साथ लौटे हैं|

भारती सिंह ने खोला कपिल की बीवी का राज़

अभी कुछ ही दिनों पहले कपिल शर्मा की पत्नी से जुडी खबरें आ रही थीं के इनकी वाइफ गिन्नी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपिल पापा बनने वाले हैं| कपिल और उनका पूरा परिवार इससे ख़ासा उत्साहित भी है जिसका खुलासा कपिल नें एक इंटरव्यू के दौरान किया| लिहाज़ा परिवार के सभी सदस्यों नें नन्हे मेहमान के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं|

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह औ-र कृष्णा जैसे सितारे भी अब इनके शो में नजर आ रहे है| जिससे शो में चार चाँद लग गये हैं| वहीं कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर जैसे साथी इनके साथ अब भी मौजूद हैं|अब तो यह सभी कपिल के लिए परिवार जैसे ही हो गये हैं और अक्सर ही स्क्रिप्ट वगैरह के चलते घर पर भी साथ काम करने पहुंचे रहते हैं| अब कपिल की इस टीम में भारती सिंह भी नजर आ रही हैं|

भारती सिंह नें कपिल से जुडी एक बात मीडिया के सामने रखी हैं| टाइम्स ऑफ़ इंडिया से अभी हाल ही में हुई एक बातचीत में कपिल के घर पर हुई एक पार्टी और पत्नी गिन्नी के बिहेवियर को लेकर भारती नें कुछ बातें बताई हैं|

कहा- गिन्नी रखती हैं सबकी पसंद का ख्याल

इन इंटरव्यू में भारती नें इस बात का खुलासा किया के गिन्नी एक आदर्श पत्नी होने के साथ बहु की भूमिका भी बखुबी निभाती हैं| भारती नें कहा के घर के किसी भी पार्टी या ओकेजन में गिन्नी पूरी ज़िम्मेदारी निभाती हैं| गिन्नी अपने इस प्रेगनेंसी के मुश्किल समय में भी घर के काम वालों पर कोई काम पूरा नहीं छोडती| वो खुद सभी क\चीज़ों को हैंडल करती हैं| भारती नें यह भी बताया के गिन्नी शो के सभी किरदारों का ख्याल रखती हैं जब शो के सिलसिले में सब घर आते हैं|

भारती नें आगे कहा के गिन्नी अंदर से बेहद खुशदिल और प्यारी हैं| आआगे भारती नें इंटरव्यू में कपिल को लेकर भी कुछ बातें कहीं| भारती ने कपिल को लेकर कहा कि, |कपिल भैया बहुत ही अच्छे शख्स हैं| जैसे के हर इंसान बुरे और कठिन वक्त से गुजरता है| कपिल का भी एक बहुत ही बुरा वक्त आया था लेकिन वो बड़े शानदार तरीके से वापिस आये हैं| इनका यह वक्त तब आया था जब पीछे साल ये डिप्रेशन में चले गये थे और शो लगभग बंद होने की कगार पर था|

हालाँकि अब कपिल सभी हालातों से उभर गये हैं| और इस वक्त उनके शो का यह नया सीजन काफी अधिक चर्चाओं में है|