भारती सिंह ने शेयर की बेटे लक्ष्य की क्यूट तस्वीरें, मां संग केक का लुफ्त उठाते दिखे गोला

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को हम हंसते-खिलखिलाते देखते हैं। यही उनका अंदाज है, जिसे लोग परिचित हैं। वह खुद हंसती हैं और लोगों को हंसाती हैं। भारती सिंह के स्क्रीन पर आते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। भारती सिंह अपने मजेदार पंच से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। कभी लल्ली बनकर, तो कभी बुआ और कभी बच्चा यादव की पत्नी बनकर भारती ने दर्शकों को खूब हंसाया है। मौजूदा समय में भारती सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्हें दुनियाभर के लोग बहुत पसंद करते हैं। भारती सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

भारतीय सिंह अपने फैंस को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। चाहे शो होस्ट कर रही हों या फिर पैपराजी से बात कर रही हों। वह अपनी मजेदार बातों से सभी को गुदगुदा देती हैं। इन दिनों भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा 10” को होस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ के साथ भी पूरा समय बिताती हैं।

भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने लाडले बेटे लक्ष्य उर्फ गोला की बेहद प्यारी-प्यारी और क्यूट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे की कुछ प्यारी तस्वीरों को साझा किया है। लेटेस्ट तस्वीरों में मां-बेटा केक का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भारती सिंह ने शेयर की अपने लाडले बेटे गोला की क्यूट तस्वीरें

आपको बता दें कि भारती सिंह का लाडला बेटा 6 महीना का हो गया है। ऐसे में कॉमेडियन ने केक काटकर इस खास दिन का जश्न मनाया। भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और बेटे लक्ष्य की कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

भारतीय सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां-बेटे की इस जोड़ी ने सेम कलर के कपड़े पहने हुए हैं। जहां भारती सिंह ने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑरेंज सूट पहना हुआ है। वहीं गोला भी ऑरेंज कलर के कुर्ते में बेहद क्यूट लग रहे थे।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गोला केक का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जो देखने में काफी स्वादिष्ट और सुंदर लग रहा है।

भारती सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा कि “इस स्वादिष्ट और सुंदर केक के लिए धन्यवाद @ruchitacakeomania”

नवरात्रि पर भी शेयर की थी तस्वीर

इससे पहले नवरात्रि के पर्व के बीच भी कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर को साझा किया था, जो कि एक पेंटिंग थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपने लाडले बेटे गोला के साथ दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर में भारती ने अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ था और उनका बेटा प्यार से सो रहा था। इस तस्वीर में भारती किसी देवी मां से कम नहीं लग रही थीं। इस तस्वीर को देखने के बाद भारती के फैंस उनके बेटे गोला को कृष्णा कन्हैया कहकर बुला रहे थे। वहीं भारती को देख फैंस को यशोदा मां की याद आ गई थी।