1 साल का हुआ भारती सिंह का बेटा, कॉमेडियन ने शेयर की गोला की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभाल रही हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद से ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का ठिकाना नहीं है।

वहीं भारती सिंह भी मां बनने के बाद कितनी खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी न किसी जरिए से जाहिर करती रहती हैं। भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और वह एक प्यारे बेटे की मां बनीं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला उर्फ लक्ष्य 1 साल का हो गया है। उसके जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन ढेर सारी तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह बेहद प्यारा और क्यूट लग रहा है।

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला हुए 1 साल के पूरे

आपको बता दें कि भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने बेटे गोला की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा फैंस को वीडियो और व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देती रहती हैं। आज गोला के जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन ने कई प्यारी तस्वीरों को शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर गोला की फैन फॉलोइंग अपनी अलग ही है। गोला की क्यूटनेस किसी का भी दिल पिघला दे। भारती सिंह ने अपने बेटा गोला की जो ताजा तस्वीरों को साझा किया है, उसे देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हुए फैंस लक्ष्य पर प्यार लुटा रहे हैं।

भारती सिंह ने गोला को पहला बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें लक्ष्य बहुत ही प्यारा लग रहा है। फोटोशूट की इन तस्वीरों में एक जगह गोला को शेफ के आउटफिट में देख सकते हैं। इस दौरान गोला शेफ की टोपी और ड्रेस में बहुत प्यारा लग रहा है।

भारती सिंह ने इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा “हैप्पी फर्स्ट बर्थडे लक्ष्य (गोला)। बहुत सारा प्यार। बड़े होकर हमारी तरह ही बनना। गॉड ब्लेस यू।” वही एक अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि गोला को बलून वाली टोकरी में बैठाया गया है, जिसमें वह बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। इसके साथ “वन” लिखा हुआ है। भारती सिंह के द्वारा शेयर की गई यह प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के लाडले बेटे गोला की यह क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज भी उनके लाडले पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में गोला अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। कभी शेफ बने हुए हैं तो कभी टोकरी में बैठकर कैमरे की और फनी फेस बनाते नजर आ रहे हैं। फैंस को यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं।