मां बनने के बाद भारती सिंह पहली बार पहुंचीं मायके, नानी के घर “गोला” हुआ भव्य स्वागत, देखिए Video

“लाफ्टर क्वीन” भारती सिंह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभालती हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को इंजॉय कर रही हैं। बता दें जब भारती ने अपने बेटे “गोला” को जन्म दिया था, तो उसके कुछ दिनों के बाद ही वह काम पर लौट आई थीं। लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा ही है। बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

मां बनने के बाद भारती सिंह कितनी खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी न किसी जरिए से जाहिर करती रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई महिला मां बनती है, तो बच्चे के साथ-साथ उसका भी दूसरा जन्म होता है। मां बनने के बाद जब भारती सिंह ने पहली बार अपने बेटे को गोद में उठाया तो वह अपनी सारी परेशानियां, सारे दुख दर्द भूल गई थीं।

भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। वह एक प्यारे बेटे की मां बनी हैं। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने खुद इस बात की घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की थी। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में “लड़का हुआ है” लिखा था। हाल ही में वह अपने बेटे को लेकर अपनी मां के घर गई हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। चलिए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।

बेटे के जन्म के बाद पहली बार मायके पहुंचीं भारती सिंह

आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल “लाइफ़ ऑफ़ लिंबाचियास” पर 23 जून को एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमे देखा जा सकता है कि भारती सिंह के बेटे का अपनी नानी के घर में कितना शानदार स्वागत किया गया था। वीडियो में देख सकते हैं कि भारती सिंह के बेटे का अपनी नानी के घर में आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया था।

भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें नई मां ने यह खुलासा किया कि वह अपनी भतीजी दीक्षा को सरप्राइस देने जा रही हैं और उसके साथ बर्थडे लंच में शामिल होंगी।

भारती सिंह के परिवार वाले उनके लाडले से मिलकर काफी खुश हुए और यह खुशी उनके चेहरे पर साफ साफ झलक रही थी।

भारती सिंह ने वीडियो में अपने फैंस को अपने मायके के घर का भी भी टूर कराया। उन्होंने यह बताया कि इतने महीनों के बाद अपने घर आने पर वह बहुत ज्यादा खुश हैं। इसके साथ ही वह बहुत असहज महसूस कर रही हैं।

भारती सिंह ने यह बताया कि उनकी मां घर पर नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अमृतसर में काम था। हालांकि, भारती सिंह ने यह कहा कि जब वह वापस आएंगी, तो वह अपने बेटे को उसकी नानी से मिलवाने लाएंगी। यहां देखें वो वीडियो…

वैसे आप सभी लोगों को भारती सिंह का यह प्यारा सा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।