बिपाशा बसु बन गई हैं मां? फैंस देने लगे बधाई, न्यू बोर्न बेबी संग वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बी टाउन के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और यह अपने फैंस के बीच अपनी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत ही जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

कपल के फैंस भी उनके बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इस कपल को एक न्यू बोर्न बेबी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। फोटो देखने के बाद कपल के पेरेंट बनने की खबरें भी वायरल होने लगी हैं। आखिर इसकी हकीकत क्या है? चलिए आपको बताते हैं…

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की न्यू बोर्न बेबी संग वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक न्यूली बोर्न बेबी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु भी करण सिंह ग्रोवर के साथ बेबी को प्यार से निहार रही हैं। बेबी के साथ कपल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद कई लोगों को लग रहा है कि बिपाशा बसु मां बन गई हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की न्यू बोर्न बेबी के साथ की यह तस्वीर देखने के बाद लोग कपल को बधाई भी दे रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस तस्वीर में दिख रहा बेबी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का नहीं है।

जानिए वायरल फोटो का सच

दरअसल, कुछ रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि वायरल तस्वीर को करण सिंह ग्रोवर के द्वारा साल 2019 में शेयर किया गया था। करण सिंह ग्रोवर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- गॉर्जियस लिटिल एंजेल से मिलना काफी अच्छा था। बेबी का नाम निवाया है। करण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर विवान भटेना को भी टैग किया था, जिससे इतना साफ है कि तस्वीर में दिख रहा बेबी विवान का है। आपको बता दें कि विवान शादी के 14 साल बाद पेरेंट्स बने हैं, जिसके चलते बिपाशा और करण उनसे मिलने गए हुए थे।

साल 2016 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। तब से अब तक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हमेशा फैंस को कपल गोल्स देते हैं। बिपाशा और करण ने अगस्त 2022 में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। तब से एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी जर्नी की खूबसूरत तस्वीरों को साझा कर रही हैं। अब बेबी के जन्म के बाद इस कपल की जिंदगी पूरी होने वाली है। अब देखना होगा कि नन्हा-सा और प्यारा सा बेबी कब इनकी जिंदगी में दस्तक देता है।