बिपाशा-करण ने बेटी पर ऐसे लुटाया प्यार, दिया 90 लाख का बेशकीमती तोहफा, देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम “देवी” रखा है। अक्सर ही दोनों अपनी लाडली बेटी के साथ मस्ती भरे पल व्यतीत करते हुए नजर आते हैं। वही मां बनने के बाद बिपाशा बसु का जीवन पूरी तरह से बदल गया है।

नई मां बिपाशा बसु का जीवन उनकी राजकुमारी के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही बिपाशा बसु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। ऐसे में अब बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी के लिए एक बेशकीमती तोहफा भी खरीदा है।

बिपाशा-करण ने बेटी देवी के लिए खरीदी नई कार

दरअसल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में अपनी नई लग्जरी कार घर लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी देवी की नई राइड बताया। बिपाशा बसु ने अपनी नई कार का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ ऑडी क्यू7 की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रही हैं। कार देखो डॉट कॉम पर ऑडी क्यू7 की कीमत 84.70 लाख से 92.30 लाख रूपए के बीच की है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी नई कार के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार लेने से पहले इस कपल ने केक काटकर सेलिब्रेशन भी किया। वीडियो में बिपाशा बसु ने व्हाइट और ब्लैक लाइनिंग शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और चेहरे पर मिलियन डॉलर की स्माइल लिए हुए हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर वीडियो में कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “देवी की नई राइड, हमारे लिए इसे इतना खास बनाने के लिए ऑडी का शुक्रिया।” सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बिपाशा बसु के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट के जरिए अभिनेत्री को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर हजारो लाइक आ चुके हैं।

साल 2016 में हुई थी बिपाशा-करण की शादी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 2016 में हुई थी। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म “अलोन” के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर जल्द ही यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वहीं शादी के बाद नवंबर 2022 में इनके घर एक प्यारी सी बच्ची का जन्म हुआ, जिसका नाम कपल ने “देवी” रखा।

बेटी के जन्म के बाद से ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा बसु इन दिनों अपनी मदरहुड को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी अपनी बेटी की कई कुछ खास झलकियां शेयर करती रहती हैं।