बिपाशा बसु ने मनाई शादी की 7वीं सालगिरह, पति करण सिंह ग्रोवर संग प्यार भरा वीडियो किया शेयर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल्स में से एक हैं और इनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। यह दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 7वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह के मौके पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर को विश करते हुए नोट लिखा। उन्होंने यह एनिवर्सरी नोट सोशल मीडिया पर एक प्यार भरे थ्रोबैक वीडियो के साथ साझा किया है। इस वीडियो में कपल के अनोखे रोमांटिक पलों की झलक देखने को मिल रही है।

बिपाशा बसु ने पति करण को विश की 7वीं एनिवर्सरी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट में एक प्यार भरा वीडियो साझा किया है। यह वीडियो कपल के कोर्ट मैरिज के दिन का है, जब दोनों ऑफीशियली एक-दूजे के हो गए थे। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को दो दिन पहले यानी 28 अप्रैल 2023 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपनी वेडिंग रजिस्ट्रेशन के दिन एक लाल रंग की एम्बेलिशड साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


बिपाशा बासु ने अपने बालों को खुला हुआ रखा था। ग्लैम मेकअप में बिपाशा बसु काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर सफेद रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने यह लिखा है कि “यह 7 साल पहले हुआ था जिस दिन हमने पति और पत्नी बनने के लिए अपनी आधिकारिक साइनिंग की सबसे अच्छी बात जो मेरे साथ हुई… मेरी सोलमेट से शादी @iamksgofficial आपको हमेशा-हमेशा के लिए आई लव यूं।”

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने थे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म “अलोन” के सेट से हुई थी। वहीं 31 दिसंबर की रात थाईलैंड में करण सिंह ग्रोवर ने रिंग लेकर बिपाशा बसु को प्रपोज किया था। वहीं बिपाशा बसु ने भी बिना देरी किए हामी भर दी थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और 30 अप्रैल 2016 को बंगाली रीति रिवाज से शादी कर ली।

वहीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के करीब 6 साल बाद पैरेंटहुड को अपनाया था। कपल ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी को कई महीनों तक सबकी नजरों से बचाकर रखा। आखिरकार बिपाशा बसु ने 6 अप्रैल 2023 को अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया था। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी बेटी देवी के साथ की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।