ये हैं बॉलीवुड के सबसे यंग दिखने वाले एक्टर्स, उम्र हो गई 60 की लेकिन लुक है 30 की…जानें कैसे रखते हैं खुद को फिट

बॉलीवुड सितारें अपने अभिनय और स्टाइल के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी लुक्स और स्टाइल को आजकल के युवा भी फॉलो करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों की खास बात तो यह है कि 50 की उम्र पार करने के बावजूद भी यह 30 के नज़र आते हैं। जिसे देखकर यही लगता है कि साल बदलते जा रहे हैं लेकिन एक्टर्स की उम्र में कोई फर्क नहीं पड़ते दिख रहा। आप भी उन अभिनेताओं को देखकर उनकी उम्र का असल अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में फिट और स्टाइलिश नजर आने वाले ये स्टार्स असल जिंदगी में कैसे नज़र आते हैं। अगर नहीं तो यहा देखें फिल्म इंडस्ट्री के हिट और फिट स्टार्स की कुछ असल तस्वीरें। जो रियल लाइफ में कुछ यूं नज़र आते हैं।

अनिल कपूर

बॉलीवुड लखन अनिल कपूर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। जो अपने हैंडसम लुक से युवाओं को भी मात देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहे अनिल कपूर के नाम से आज बच्चा-बच्चा तक वाकिफ है। सदाबहार अभिनेता अनिल की उम्र 64 साल है। लेकिन वो आज भी 30-40 साल के लगते हैं। वह असल जिंदगी में भी काफी फिट और हैंडसम दिखते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। 55 साल की उम्र पार कर चुके शाहरुख बड़े पर्दे पर एकदम यंग नजर आते हैं। शाहरुख को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। शाहरुख सिर्फ रील में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी हैंडसम नजर आते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने एक्शन स्टाइल से सबके होश उड़ाते आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय को वक्त के पाबंद होने के चलते भी खूब जाना जाता है। 53 साल की उम्र पार कर चुके अक्षय कुमार आज 30 साल के युवा लगते हैं। आप लोग भी फिल्मों में उनके जबरदस्त एक्शन स्टाइल को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। अपनी रियल लाइफ में अक्षय कुमार कुछ यूं नज़र आते हैं।

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान खुद की लुक को हर तरह के किरदार में डालने के लिए बखूबी सक्षम होते हैं। 56 साल के आमिर खान ज्यादातर फिल्मों में यंग ही नजर आते हैं। ‘3 इडियट्स’ में कॉलेज स्टूटेंट हों या फिर ‘धूम 3’ वाले डेशिक और गुड लुकिंग चोर उन्होंने अपने इन किरदारों से साबित कर दिया कि अभिनय के सामने उम्र की नहीं चलती। आज भी फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

सैफ अली खान

बॉलीवुड नवाब सैफ अली खान 80- 90 के दशक से लेकर आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हाल ही में सैफ की वेब सीरीज तांडव अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। 50 साल के सैफ आज भी 30-35 साल के नजर आते हैं। सैफ रियल लाइफ में भी खुद को फिट रखते हैं।