सासू मां के बर्थडे पर सोनम कपूर ने जमकर लुटाया प्यार, शेयर की दादी संग बेटे वायु की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक नाम सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का भी शुमार है, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनम कपूर 20 अगस्त 2022 को एक बेटे की मां बनी थीं और इन दिनों सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ अपना मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर की सासू मां ने 27 फरवरी 2023 को अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर बिंदास बहु सोनम कपूर ने अपनी सासू मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया अहूजा को विश करने के लिए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों को साझा करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिख, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोनम कपूर ने सासू मां के लिए लिखा बर्थडे नोट

आपको बता दें कि सोनम कपूर कभी अपने बेटे वायु की वजह से छाई रहती हैं तो कभी अपने पति आनंद अहूजा के चलते। लेकिन इस बार सोनम कपूर अपनी सास की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया अहूजा को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

सोनम कपूर अपने ससुराल वालों खासकर अपनी सास के साथ एक खूबसूरत रिश्ता शेयर करती हैं। वह उनका बहुत सम्मान करती हैं और उनसे बहुत प्यार करती हैं। सोनम कपूर ने अलग-अलग स्पेशल मोमेंट्स की कई खास तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति आनंद अहूजा भी दिखाई दे रहे हैं।

सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “दुनिया की सबसे अच्छी सासू मां को हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे। क्लासियस्ट और काइंड होने के लिए शुक्रिया। आनंद आहूजा और अनंत आहूजा को लाने के लिए भी। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे बहुत कुछ सीख सकती हूं ताकि वायु भी आपके बेटों की तरह दयालु, जागरुक और प्रोग्रेसिव बने।”

दादी की गोद में नजर आया वायु

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में अभिनेत्री के बेटे वायु भी नजर आ रहे हैं। वायु अपनी दादी की गोद में नजर आ रहे हैं। हालांकि, सोनम कपूर ने इमोजी के जरिए बेटे का चेहरा छुपा दिया है। बता दे कि अभिनेत्री ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को देखकर ऐसा मालूम होता है कि सोनम कपूर अपनी सास के काफी करीब हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर के साथ प्रिया भी सोनम से उतना ही प्यार करती हैं। वह उन्हें दुलारने और उन पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। फिलहाल, सोनम कपूर के द्वारा अपनी सास के लिए किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बार भी फैंस को वायु का चेहरा देखने को नहीं मिला।