बॉलीवुड की वो 6 एक्ट्रेस जिन्होंने फिल्मों के लिए वास्तव में मुंडवा दिया था अपना सिर

बॉलीवुड में काम करने वाले एक्टर-एक्ट्रेस काफी मेहनत करते हैं। अपने किरदार के हिसाब से उन्हें कई बार खुद को काफी बदलना पड़ता है। कभी वज़न बढ़ाना पड़ता है तो कभी कम करना पड़ता है। किरदार में जान डालने के लिए कभी-कभी एक्टर-एक्ट्रेस खुद को पूरी तरह से ढाल लेते हैं। ऐसे ही हमारी बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने केरेक्टर को रियलस्टिक बनाने के लिए अपने सिर तक मुंडवा लिए थे। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो अपने फिल्मों के लिए रियल लाइफ में भी गंजी हो गई थी।

अनुष्का शर्मा-

अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, अपने हर किरदार को वे काफी शिद्दत से निभाती हैं। ऐसे ही उन्होंने फिल्म ए दिल है मुश्किल में एक कैंसर पेशंट का रोल निभाया था। जिसमें उनके सिर पर बाल नहीं होते हैं। हालांकि ये किरदार फिल्म के अंत में आता है और कम समय के लिए ही होता है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए अपना सिर मुंडवा दिया था।
हीरोइन- अनुष्का शर्मा
फिल्म- ए दिल है मुश्किल

प्रियंका चोपड़ा-

प्रियंका चोपड़ा जो भी फिल्म करती हैं कमाल करती हैं। उनका निभाया हर किरदार शानदार होता है। प्रियंका अपने किरदार को रियलस्टिक बनाने के लिए खूब मेहनत भी करती हैं। उन्होंने बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैरी कॉम’ की थी। जिसने बॉक्स ऑफिस भी कमाल का प्रदर्शन किया था। प्रियंका ने इस फिल्म में अपना सिर सच में मुंडवाया था।
हीरोइन- प्रियंका चोपड़ा
फिल्म- मैरी कॉम

शबाना आजमी-

शबाना आजमी अपने ज़माने की शानदार अदाकराओं में से एक रही हैं। वो अपनी एक्टिंग में एकदम खो जाया करती थी। कहते हैं कि अपने किरदारों में जान डालने के लिए वो किसी भी हद तक चली जाती थी। ऐसे ही फिल्म वाटर में उन्होंने ये लुक धारण किया था जिसके लिए उन्होंने अपनी हसीन बालों की कुर्बानी दे डाली थी।
हीरोइन- शबाना आजमी
फिल्म- वॉटर

लीजा रे-

शबाना आजमी और नंदिता दास के बाद लीजा रे को फिल्म ‘वाटर’ में लिया गया था। इस अभिनेत्री ने भी फिल्म का हिस्सा बनते ही अपने बाल मुंडवा लिए थे।
हीरोइन- लीजा रे
फिल्म- वॉटर

तन्वी आजमी-

तन्वी आजमी बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं। उनके किरदार हमेशा ही दिल छूने वाले होते हैं। तन्वी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक मराठा विधवा का किरदार अदा किया था। अपने किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी रियल लाइफ में गंजी हुई थी।
हीरोइन- तन्वी आजमी
फिल्म- बाजीराव मस्तानी

अंतरा माली-

अपने हसीन बालों की कुर्बानी देने वाली एक्ट्रेस में अंतरा माली का भी नाम शुमार है। उन्होंने अमोल पारेकर की फिल्म की थी। जिसका नाम ‘एंड वन्स अगेन’ था। अंतरा ने इस फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवाया था। फिल्म में वो एक सिक्किम की साधु के किरदार में नज़र आई थी।
हीरोइन- अंतरा माली

फिल्म- एंड वन्स अगेन

बॉलीवुड के ऐसे ही दिलचस्प किस्से और अपडेट्स जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।