जब इन अभिनेत्रियों ने लाल रंग की साड़ी में ढाया कहर, रेखा के आगे फीके पड़ गए थे सारे, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों का रहन-सहन लोगों को बेहद पसंद आता है। फिल्म इंडस्ट्री अपने फैशन को लेकर काफी मशहूर है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका फैशन लोगों को बेहद भाता है। कई अभिनेत्रियों का साड़ी लुक हमेशा से ही चर्चा में रहा है। फेस्टिवल का अवसर हो या फिर कोई खास इवेंट हो, कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो साड़ी को ही प्राथमिकता देती हैं। अगर हम लाल रंग की साड़ी की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेत्रियां जब लाल रंग की साड़ी पहनती हैं तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इन्होंने अपने हुस्न से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आतीं हैं। जब इन अभिनेत्रियों ने लाल रंग की साड़ी पहनी तो हर कोई इनका दीवाना हो गया।

रेखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रेखा को भला कौन नहीं जानता। यह अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। रेखा की उम्र 66 साल हो चुकी है परंतु इनको देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। आपको बता दें कि रेखा अपनी कांजीवरम साड़ियों के लिए जानी जाती हैं। रेखा अक्सर गोल्डन या ऑफ वाइट रंग की साड़ी में नजर आती हैं। अभिनेत्री का यह लुक सबसे अलग रहा है। लाल रंग की साड़ी में रेखा की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। उनको देखकर ऐसा लगता है कि जैसे मानो उनकी उम्र थम गई हो।

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यह आए दिन अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर ने दिवाली के अवसर पर अपनी यह तस्वीर शेयर की थी। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं कि इसमें जाह्नवी कपूर लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्क किया हुआ स्लीवलैस ब्लाउज भी पहना हुआ है। खुले बालों में यह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। शिल्पा शेट्टी का विवाह व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ संपन्न हुआ है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी किसी भी त्यौहार के अवसर पर साड़ी को प्राथमिकता देती हैं। शिल्पा शेट्टी ने पिछले वर्ष करवा चौथ के अवसर पर साड़ी पहनी थी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बारे में ऐसा बताया जाता है कि वह साड़ी को जिस प्रकार अलग-अलग तरीके से कैरी करती हैं शायद कोई ऐसा होगा जो ऐसा करता होगा। वेस्टर्न हो या इंडियन लुक, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दोनों में ही बहुत खूबसूरत नजर आती हैं।

कृति सेनन

इस तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्लीवलैस ब्लाउज पहना हुआ है। कृति सेनन के हाथों और कानों में ज्वेलरी, उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है।